Google Pixel 4A लॉन्च, होल-पंच डिस्प्ले और एस्ट्रोफोटोग्राफी से है लैस

Google Pixel 4A के 6 जीबी रैम + 128 जीबी मॉडल को अमेरिका में 349 डॉलर (लगभग 26,300 रुपये) में लॉन्च किया है। फोन शुरुआत में गूगल स्टोर और गूगल फाई के जरिए अमेरिका में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 अगस्त 2020 10:03 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 4A होल-पंच डिस्प्ले के साथ यूएस में हुआ लॉन्च
  • 12-मेगापिक्सल रियर कैमरा और एस्ट्रोफोटोग्राफी फीचर से लैस आता है फोन
  • भारत में अक्टूबर से होगा उपलब्ध

Google Pixel 4A के कैमरा में नाइट साइट के साथ एस्ट्रोफोटोग्राफी फीचर भी दिया गया है

Google Pixel 4a आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। नया पिक्सल फोन Pixel 3a का अपग्रेड है और पिछले फोन के मुकाबले कई बदलाव लेकर आता है। सबसे बड़ा बदलाव डिस्प्ले में देखने को मिलता है, जहां इस बार कंपनी ने होल-पंच का इस्तेमाल किया है। पिक्सल 4ए एक तरह से पिछले साल लॉन्च किए गए Pixel 4 का लाइट वेरिएंट है। इस प्रकार, यह एक समान कैमरा अनुभव लेकर आता है। स्मार्टफोन में आगे और पीछे दोनों तरफ सिंगल कैमरा है। Pixel 4a के अन्य खास फीचर्स टाइटन एम सिक्योरिटी मॉड्यूल और 3.5 एमएम हेडफोन जैक की मौजूदगी है।
 

Google Pixel 4a price, India availability

गूगल पिक्सल 4ए के 6 जीबी रैम + 128 जीबी मॉडल को अमेरिका में 349 डॉलर (लगभग 26,300 रुपये) में लॉन्च किया है। फोन शुरुआत में गूगल स्टोर और गूगल फाई के जरिए अमेरिका में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह 20 अगस्त से गूगल स्टोर, BestBuy.com, अमेज़न और कुछ अन्य स्टोरों पर उपलब्ध होगा। Google Pixel 4A भारत में अक्टूबर से फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा। फिलहाल इसकी भारत में कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। फोन को केवल जेट ब्लैक रंग में लॉन्च किया गया है।
Advertisement

 

Google Pixel 4a specifications, features

गूगल पिक्सल 4ए एंड्रॉयड 10 पर चलता है और यह गूगल पिक्सल 4 के समान फीचर्स के साथ आता है। फोन नए गूगल असिस्टेंट के साथ आता है जो आपको टेक्स्ट मैसेज भेजने और ऐप्स को अच्छे से कंट्रोल करने का विकल्प देता है। आपको अंग्रेजी में रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन सपोर्ट भी मिलता है और खास बात यह है कि इसमें गूगल का स्पेशल रिकॉर्डर ऐप भी शामिल है। इसके अलावा, Pixel 4a लाइव कैप्शन सपोर्ट के साथ आता है।

Google Pixel 4a में 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 443 पीपीआई की पिक्सल डेंसिटी के साथ 5.81 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले मिलता है। ऑलवेज़-ऑन डिस्प्ले में एचडीआर सपोर्ट भी है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर काम करता है और साथ ही 6 जीबी LPDDR4x रैम से लैस आता है।
Advertisement

कैमरा पिक्सल फोन की खासियत होती है, Pixel 4a में पीछे की ओर 12-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है, जिसका अपर्चर एफ/1.7 है और यह एक एलईडी फ्लैश के साथ आता है। रियर कैमरा ड्यूल एक्सपोज़र कंट्रोल के साथ एचडीआर+ सपोर्ट, पोर्ट्रेट मोड, टॉप शॉट, नाइट साइट के साथ एस्ट्रोफोटोग्राफी क्षमताओं और फ्यूज्ड वीडियो स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करता है। सामान्य झटकों के प्रभाव को कम करने के लिए यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) से लैस आता है। सेल्फी के लिए, फोन में फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है, जिसमें एफ/2.0 अपर्चर शामिल है।

Google Pixel 4a में 128 जीबी स्टोरेज शामिल है। ज्यादा स्टोरेज की चाह रखने वाले ग्राहकों को थोड़ी निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि फोन माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट नहीं करता। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन पर एक्सीलेरोमीटर सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। पीछे की तरफ एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। नए मॉडल में पिक्सल 4 की तरह सोली चिप शामिल नहीं है, इसलिए यह मोशन सेंसिंग और गेस्चर कंट्रोल के साथ नहीं आता।
Advertisement

गूगल ने पिक्सल 4ए में 3,140mAh की बैटरी दी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह यूएसबी टाइप-सी अडैप्टर के साथ आता है, जो यूएसबी पीडी 2.0 (पावर डिलीवरी) के साथ काम करता है। नॉयस सप्रैशन सपोर्ट के साथ फोन में स्टीरियो स्पीकर और दो माइक्रोफोन उपलब्ध हैं। फोन का डायमेंशन 144x69.4x8.2 मिलीमीटर और वज़न 143 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Reliable camera performance
  • Lean software with guaranteed updates
  • Stereo speakers
  • Vivid OLED display
  • Light, built well
  • Bad
  • Relatively low battery capacity
  • No ultra-wide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.81 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3140 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  8. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  2. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  4. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  5. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  6. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  8. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  9. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.