Pixel 4a नए अवतार में हुआ लॉन्च, जानें इसकी खासियत

भारत में Pixel 4a को जस्ट ब्लैक रंग में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत 31,999 रुपये है।

Pixel 4a नए अवतार में हुआ लॉन्च, जानें इसकी खासियत

Pixel 4a Barely Blue की कीमत Just Black रंग विकल्प के समान है

ख़ास बातें
  • Google Pixel 4a को शुरुआत में Just Black रंग विकल्प में लॉन्च किया गया था
  • अब फोन को एक नया Barely Blue लिमिटेड एडिशन मिला है
  • फोन की कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन्स पहले के समान हैं
विज्ञापन
Pixel 4a को 'Barely Blue' नाम के एक लिमिटेड एडिशन रंग में लॉन्च किया गया है और वर्तमान में यह अमेरिका में गूगल स्टोर पर सीमित स्टॉक के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। नया वेरिएंट फोन का दूसरा रंग विकल्प है। इससे पहले गूगल ने पिक्सल 4ए को केवल 'जस्ट ब्लैक' रंग विकल्प में लॉन्च किया था। अब तक, बेयरली ब्लू एडिशन भारतीय रिटेल स्टोर्स पर लिस्ट नहीं हुआ है और गूगल पिक्सल फोन स्पेसिफिकेशन पेज के अनुसार, फिलहाल यह एडिशन अमेरिकी बाज़ार के लिए एक्सक्लूसिव है। फोन की कीमत जस्ट ब्लैक वेरिएंट के समान है और यह समान स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है।
 

Google Pixel 4a Barely Blue price

Google Pixel 4a अब जस्ट ब्लैक के साथ-साथ एक लिमिटेड एडिशन Barely Blue में भी उपलब्ध है और यह भी एकमात्र 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट में आता है, जिसकी कीमत पहले रंग विकल्प के समान 349 डॉलर (लगभग 26,000 रुपये) है। नया रंग विकल्प वर्तमान में यूएस में सीमित स्टॉक के साथ खरीद के लिए उपलब्ध है और Google Pixel के स्पेसिफिकेशन्स पेज के अनुसार, यह फिलहाल केवल अमेरिकी बाज़ार में बेचा जाएगा।

भारत में Pixel 4a को जस्ट ब्लैक रंग में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत 31,999 रुपये है।
 

Google Pixel 4a specifications

गूगल पिक्सल 4ए एंड्रॉयड 10 पर चलता है और यह गूगल पिक्सल 4 के समान फीचर्स के साथ आता है। फोन में 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 443 पीपीआई की पिक्सल डेंसिटी के साथ 5.81 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले मिलता है। ऑलवेज़-ऑन डिस्प्ले में एचडीआर सपोर्ट भी है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर काम करता है और साथ ही 6 जीबी LPDDR4x रैम से लैस आता है।

कैमरा पिक्सल फोन की खासियत होती है, Pixel 4a में पीछे की ओर 12-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है, जिसका अपर्चर एफ/1.7 है और यह एक एलईडी फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी के लिए, फोन में 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है, जिसमें एफ/2.0 अपर्चर शामिल है।

Google Pixel 4a में 128 जीबी स्टोरेज शामिल है। स्टोरेज को कार्ड के जरिए बढ़ाने का विकल्प नहीं है। पीछे की तरफ एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। गूगल ने पिक्सल 4ए में 3,140mAh की बैटरी दी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 144x69.4x8.2 मिलीमीटर और वज़न 143 ग्राम है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Reliable camera performance
  • Lean software with guaranteed updates
  • Stereo speakers
  • Vivid OLED display
  • Light, built well
  • कमियां
  • Relatively low battery capacity
  • No ultra-wide camera
डिस्प्ले5.81 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12.2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3140 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  3. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  4. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  6. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  7. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  9. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  10. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »