Pixel 4a भारत में 17 अक्टूबर को होगा लॉन्च, यहां होगी सेल

Google ने ट्विटर पर साझा करते हुए बताया कि बहुप्रतीक्षित Pixel 4a भारत में 17 अक्टूबर से उपलब्ध होगा। यह फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध होगा

Pixel 4a भारत में 17 अक्टूबर को होगा लॉन्च, यहां होगी सेल

Google Pixel 4a में होल-पंच डिस्प्ले मिलता है

ख़ास बातें
  • Google Pixel 4a को यूएस में लॉन्च किया जा चुका है
  • होल-पंच डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस आता है फोन
  • भारत में Flipkart के जरिए बेचा जाएगा गूगल स्मार्टफोन
विज्ञापन
Pixel 4a भारत में 17 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा और Flipkart के जरिए बेचा जाएगा। Google ने खुद इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए दी है। फोन को मूल रूप से अगस्त की शुरुआत में पेश किया गया था। फोन पिछले साल मई में लॉन्च हुए Pixel 3a का अपग्रेड है। बता दें कि कंपनी ने बुधवार को Google Pixel 4a 5G को भी लॉन्च किया है, लेकिन इस फोन को केवल कुछ चुनिंदा मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा, निश्चित तौर पर भारत उन देशों में शामिल नहीं है। फिलहाल गूगल ने पिक्सल 4ए की कीमत की जानकारी साझा नहीं की है।

Google ने ट्विटर पर साझा करते हुए बताया कि बहुप्रतीक्षित Pixel 4a भारत में 17 अक्टूबर से उपलब्ध होगा। यह फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध होगा, लेकिन ट्वीट में फोन की कीमत की जानकारी साझा नहीं की गई। पिक्सल 4ए के 6 जीबी और 128 जीबी मॉडल की कीमत यूएस में 349 डॉलर (लगभग 25,700 रुपये) है। भारत की कीमत इससे बहुत अधिक होने की संभावना है। फोन को केवल जेट ब्लैक रंग में पेश किया गया है।
 

Google Pixel 4a specifications, features

गूगल पिक्सल 4ए एंड्रॉयड 10 पर चलता है और यह गूगल पिक्सल 4 के समान फीचर्स के साथ आता है। फोन नए गूगल असिस्टेंट के साथ आता है जो आपको टेक्स्ट मैसेज भेजने और ऐप्स को अच्छे से कंट्रोल करने का विकल्प देता है। आपको अंग्रेजी में रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन सपोर्ट भी मिलता है और खास बात यह है कि इसमें गूगल का स्पेशल रिकॉर्डर ऐप भी शामिल है। इसके अलावा, Pixel 4a लाइव कैप्शन सपोर्ट के साथ आता है।

Google Pixel 4a में 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 443 पीपीआई की पिक्सल डेंसिटी के साथ 5.81 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले मिलता है। ऑलवेज़-ऑन डिस्प्ले में एचडीआर सपोर्ट भी है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर काम करता है और साथ ही 6 जीबी LPDDR4x रैम से लैस आता है।

कैमरा पिक्सल फोन की खासियत होती है, Pixel 4a में पीछे की ओर 12-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है, जिसका अपर्चर एफ/1.7 है और यह एक एलईडी फ्लैश के साथ आता है। रियर कैमरा ड्यूल एक्सपोज़र कंट्रोल के साथ एचडीआर+ सपोर्ट, पोर्ट्रेट मोड, टॉप शॉट, नाइट साइट के साथ एस्ट्रोफोटोग्राफी क्षमताओं और फ्यूज्ड वीडियो स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करता है। सामान्य झटकों के प्रभाव को कम करने के लिए यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) से लैस आता है। सेल्फी के लिए, फोन में फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है, जिसमें एफ/2.0 अपर्चर शामिल है।


Google Pixel 4a में 128 जीबी स्टोरेज शामिल है। ज्यादा स्टोरेज की चाह रखने वाले ग्राहकों को थोड़ी निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि फोन माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट नहीं करता। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन पर एक्सीलेरोमीटर सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। पीछे की तरफ एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। नए मॉडल में पिक्सल 4 की तरह सोली चिप शामिल नहीं है, इसलिए यह मोशन सेंसिंग और गेस्चर कंट्रोल के साथ नहीं आता।

गूगल ने पिक्सल 4ए में 3,140mAh की बैटरी दी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह यूएसबी टाइप-सी अडैप्टर के साथ आता है, जो यूएसबी पीडी 2.0 (पावर डिलीवरी) के साथ काम करता है। नॉयस सप्रैशन सपोर्ट के साथ फोन में स्टीरियो स्पीकर और दो माइक्रोफोन उपलब्ध हैं। फोन का डायमेंशन 144x69.4x8.2 मिलीमीटर और वज़न 143 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Reliable camera performance
  • Lean software with guaranteed updates
  • Stereo speakers
  • Vivid OLED display
  • Light, built well
  • कमियां
  • Relatively low battery capacity
  • No ultra-wide camera
डिस्प्ले5.81 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12.2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3140 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »