Google Pixel 4a फोन की सेल भारत में शुरू, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

गूगल पिक्सल 4ए की कीमत भारत में 31,999 रुपये होगी। यह दाम फोन के एक मात्र 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। Google Pixel 4a फोन सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है, जिसे आप Flipkart के माध्यम से खरीद सकते हैं।

Google Pixel 4a फोन की सेल भारत में शुरू, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Google Pixel 4a फोन में मिलेगा सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन

ख़ास बातें
  • Google Pixel 4a पर सीमित समय के लिए मिलेगा 2000 रुपये का डिस्काउंट
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट से लैस है गूगल पिक्सल 4ए फोन
  • गूगल पिक्सल 4ए में 3,140mAh की बैटरी दी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
विज्ञापन
Google Pixel 4a की सेल भारत में शुरू हो चुकी है। यह स्मार्टफोन पिछले हफ्ते भारत में Google Pixel के लेटेस्ट मॉडल के रूप में पेश किया गया था। पिक्सल 4ए फोन Pixel 3a का सक्सेसर है, जो कि नए डिज़ाइन से लैस है। इस फोन में आपको वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल के साथ-साथ सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच डिज़ाइन भी मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में एन्हैंस्ड फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देने के लिए HDR+ Portrait Mode और Top Shot जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है।
 

Google Pixel 4a price in India, sale offers

गूगल पिक्सल 4ए की कीमत भारत में 31,999 रुपये होगी। यह दाम फोन के एक मात्र 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। Google Pixel 4a फोन सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है, जिसे आप Flipkart के माध्यम से खरीद सकते हैं। सेल ऑफर की बात करें, तो पिक्सल 4ए फोन पर सीमित समय के लिए कंपनी 2,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है, जिसके बाद यह फोन आपको 29,999 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ-साथ SBI कार्डधारकों को 10 प्रतिशत का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
 

Google Pixel 4a specifications, features

गूगल पिक्सल 4ए एंड्रॉयड 10 पर चलता है और यह गूगल पिक्सल 4 के समान फीचर्स के साथ आता है। फोन नए गूगल असिस्टेंट के साथ आता है जो आपको टेक्स्ट मैसेज भेजने और ऐप्स को अच्छे से कंट्रोल करने का विकल्प देता है। आपको अंग्रेजी में रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन सपोर्ट भी मिलता है और खास बात यह है कि इसमें गूगल का स्पेशल रिकॉर्डर ऐप भी शामिल है। इसके अलावा, Pixel 4a लाइव कैप्शन सपोर्ट के साथ आता है।

Google Pixel 4a में 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 443 पीपीआई की पिक्सल डेंसिटी के साथ 5.81 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले मिलता है। ऑलवेज़-ऑन डिस्प्ले में एचडीआर सपोर्ट भी है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर काम करता है और साथ ही 6 जीबी LPDDR4x रैम से लैस आता है।

कैमरा पिक्सल फोन की खासियत होती है, Pixel 4a में पीछे की ओर 12-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है, जिसका अपर्चर एफ/1.7 है और यह एक एलईडी फ्लैश के साथ आता है। रियर कैमरा डुअल एक्सपोज़र कंट्रोल के साथ एचडीआर+ सपोर्ट, पोर्ट्रेट मोड, टॉप शॉट, नाइट साइट के साथ एस्ट्रोफोटोग्राफी क्षमताओं और फ्यूज्ड वीडियो स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करता है। सामान्य झटकों के प्रभाव को कम करने के लिए यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) से लैस आता है। सेल्फी के लिए, फोन में 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है, जिसमें एफ/2.0 अपर्चर शामिल है।

Google Pixel 4a में 128 जीबी स्टोरेज शामिल है। ज्यादा स्टोरेज की चाह रखने वाले ग्राहकों को थोड़ी निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि फोन माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट नहीं करता। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन पर एक्सीलेरोमीटर सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। पीछे की तरफ एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। नए मॉडल में पिक्सल 4 की तरह सोली चिप शामिल नहीं है, इसलिए यह मोशन सेंसिंग और गेस्चर कंट्रोल के साथ नहीं आता।

गूगल ने पिक्सल 4ए में 3,140mAh की बैटरी दी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह यूएसबी टाइप-सी अडैप्टर के साथ आता है, जो यूएसबी पीडी 2.0 (पावर डिलीवरी) के साथ काम करता है। नॉयस सप्रैशन सपोर्ट के साथ फोन में स्टीरियो स्पीकर और दो माइक्रोफोन उपलब्ध हैं। फोन का डाइमेंशन 144x69.4x8.2 मिलीमीटर और वज़न 143 ग्राम है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Reliable camera performance
  • Lean software with guaranteed updates
  • Stereo speakers
  • Vivid OLED display
  • Light, built well
  • कमियां
  • Relatively low battery capacity
  • No ultra-wide camera
डिस्प्ले5.81 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12.2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3140 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  3. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  4. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  6. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  7. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  9. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  10. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »