Google Pixel 2 और Pixel 2 XL की तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक

गूगल अपनी पिक्सल सीरीज़ में दूसरी जेनरेशन के पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल स्मार्टफोन 4 अक्टूबर, बुधवार को लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। पिछले हफ्ते गूगल पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन इंटरनेट पर लीक हुए थे।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2017 11:25 IST
गूगल अपनी पिक्सल सीरीज़ में दूसरी जेनरेशन के पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल स्मार्टफोन 4 अक्टूबर, बुधवार को लॉन्च करने के लिए तैयार है। पिछले हफ्ते गूगल पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन इंटरनेट पर लीक हुए थे। लॉन्च से पहले इन दोनों आने वाले पिक्सल स्मार्टफोन की अब नई तस्वीरें भी लीक हो गईं हैं। जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने Google Pixel 2 और Google Pixel 2 XL की कथित लीक तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट की हैं। ख़बरों के मुताबिक, गूगल  पिक्सल  2 और पिक्सल 2 एक्सएल स्मार्टफोन को एचटीसी और एलजी द्वारा बनाया गया है।

नए पिक्सल 2 एक्सल स्मार्टफोन की लीक तस्वीरों से पुष्टि होती है कि फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो होगा और यही हैंडसेट की सबसे बड़ी ख़ासियत होगी। वहीं पिक्सल 2 स्मार्टफोन में 16:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले होगा। लीक तस्वीरों से पता चलता है कि दोनों स्मार्टफोन में आगे की तरफ़ डिस्प्ले के ऊपर व नीचे दो स्पीकर दिए जाएंगे। इसके अलावा होम स्क्रीन पर भी थोड़ा बदलाव हुआ लगता है। और इसमें कैलेंडर से जुड़ी जानकारी जैसे कि मीटिंग शेड्यूल के अलावा मौसम और समय की जानकारी भी है। वेंचरबीट की रिपोर्ट के मुताबिक, रियर पैनल की बात करें तो पिक्सल और पिक्सल एक्सएल से अलग, नए पिक्सल हार्डवेयर पूरी तरह से बदले हुए लगते हैं। रियर पैनल का ऊपरी हिस्सा ग्लास का बना है और इस साल इसे सॉलिड कलर में पेंट किया गया है। लीक तस्वीरों से खुलासा होता है कि पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल में ऊपर की तरफ़ ब्लैक और हैंडसेट में नीचे की तरफ़ व्हाइट कलर होगा।

एक दूसरी रिपोर्ट में ने पिक्सल स्मार्टफोन की कीमतों को लेकर दावा किया गया है। ड्रॉयड लाइफ के मुताबिक, पिक्सल 2 के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 649 डॉलर (करीब 42,000 रुपये) और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 749 डॉलर (करीब 49,000 रुपये) होगी। वहीं पिक्सल 2 एक्सएल स्मार्टफोन के 64 और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत क्रमशः 849 डॉलर (करीब 55,750 रुपये) और 949 डॉलर (करीब 62,250 रुपये) होगी।
 

गूगल सर्च बार को भी स्क्रीन के निचले हिस्से पर रीलोकेट कर दिया गया है जो थोड़ा अजीब है। लेकिन स्क्रीन पर नीचे की तरफ़ उंगलियों की आसान पहुंच को देखते हुए यह जगह ठीक लगती है। ऐप आइकन गोल हैं जो एंड्रॉयड नूगा वर्ज़न की तरह है। दोनों हैंडसेट के एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलने की उम्मीद है। बहरहाल, फोन में दांयीं तरफ़ वॉल्यूम और पावर बटन हैं जबकि बांयीं तरफ़ सिम कार्ड स्लॉट दिए गए हैं।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सल स्मार्टफोन में इस साल लॉन्च हुए दूसरे एंड्रॉयड फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तरह स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। डिस्प्ले की बात करें तो पिक्सल 2 एक्सएल में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ एक 6 इंच क्वाडएचडी+ डिस्प्ले हो सकता है। वहीं फोन में 4 जीबी रैम, 64 या 128 जीबी स्टोरेज और 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा होने की उम्मीद है।
Advertisement

नए गूगल पिक्सल 2 और गूगल पिक्सल 2 एक्सएल की लाइव अपडेट के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। लॉन्च इवेंट बुधवार को भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे शुरू होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Comfortable form factor, lightweight
  • Great cameras
  • Intelligent software features
  • Excellent performance
  • Bad
  • Volume button feels stiff
  • Boring design
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic design
  • Great cameras
  • Intelligent software features
  • Good battery life
  • Excellent performance
  • Bad
  • Annoying blue tint on display
  • Too expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3520 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2880 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Goole Pixel, Pixel 2, Pixel 2 Xl, Google pixel 2 xl
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  3. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  6. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
  7. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा इमरजेंसी SOS फीचर; जानें कीमत
  10. Vivo X500 भारत में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.