Google के Pixel 10 Pro Fold में मिल सकता है बड़ा डिस्प्ले, नए कलर ऑप्शंस

कंपनी का Pixel हार्डवेयर इवेंट अगले महीने आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में कंपनी के स्मार्टफोन्स की Pixel सीरीज को पेश किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 जुलाई 2025 18:14 IST
ख़ास बातें
  • गूगल के Pixel 10 Pro Fold में 6.4 इंच कवर स्क्रीन मिल सकती है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
  • इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है

इस स्मार्टफोन में में 5.015 mAh की बैटरी 23 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है

अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google की Pixel 10 सीरीज अगले महीने लॉन्च की जाएगी। इस स्मार्टफोन सीरीज में Pixel 10, Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज के Pixel 9 Pro Fold में पिछले वर्जन की तुलनी में बड़ी कवर स्क्रीन और अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है। 

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का कथित डिजाइन और कलर ऑप्शंस ऑनलाइन दिखे हैं। Pixel 9 Pro Fold को Obsidian और Porcelain कलर्स में उपलब्ध कराया गया था। Android Headlines की एक रिपोर्ट के अनुसार, Pixel 10 Pro Fold को Jade और Moonston कलर्स में लाया जा सकता है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन को Obsidian और Porcelain कलर्स में उपलब्ध नहीं किया जाएगा। 

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। Pixel 10 Pro Fold में 6.4 इंच कवर स्क्रीन 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकती है। Pixel 9 Pro Fold में 6.3 इंच की आउटर स्क्रीन 2,700 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ थी। Pixel 10 Pro Fold में 5.015 mAh की बैटरी 23 W वायर्ड और 15 W Qi2 वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Pixel 9 Pro Fold में 4,650 mAh की बैटरी 21 W वायर्ड और 8 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ थी। 

गूगल का Pixel हार्डवेयर इवेंट अगले महीने आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में कंपनी के स्मार्टफोन्स की Pixel सीरीज को पेश किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में गूगल का प्रॉपराइटरी Tensor G5 चिपसेट दिया जाएगा। नई Pixel सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स भी मिलेंगे। इनमें Gemini Live और Magic Editor जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज के Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL में क्रमशः 6.3 इंच और 6.8 इंच की स्क्रीन मिल सकती है।  इन स्मार्टफोन्स में LTPO पैनल 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.