Google Messages में आया मैसेज शेड्यूलिंग फीचर, ऐसे करेगा काम

Google अब-तक आपको Gmail पर मेल शेड्यूल करने की सुविधा देता था, लेकिन अब गूगल ने अपना नया फीचर “Schedule Send” रोलआउट कर दिया है जिसके जरिए अब आप गूगल मैसेज को भी शेड्यूल कर सकते हैं।

Google Messages में आया मैसेज शेड्यूलिंग फीचर, ऐसे करेगा काम
ख़ास बातें
  • Google के इस फीचर का नाम है “Schedule Send”
  • मैसेज लिखकर करें सेट करें भेजने का समय
  • अब ठीक रात 12 बजे दोस्तों को कर सकेंगे बर्थडे विश
विज्ञापन
अक्सर होता है कि हम अपने दोस्तों व परिवारवालों को उनके बर्थडे व एनिवर्सरी के मौके पर ठीक रात 12 बजे विश करना चाहते हैं, लेकिन अगले दिन सुबह ऑफिस व स्कूल-कॉलेज जल्दी जाने के चक्कर में रात 12 बजे तक जागना काफी मुश्किल हो जाता है। आपकी इसी मुश्किल को आसान बनाने के लिए Google ने अपना नया फीचर रोलआउट कर दिया है। गूगल के इस नए फीचर की मदद से आप अपने बर्थडे विश वाले मैसेज को ठीक रात 12 बजे के लिए शेड्यूल कर सकते हैं और जिसे भेजने के लिए आपको आधी रात तक जागना भी नहीं पड़ेगा। गूगल अब-तक आपको Gmail पर मेल शेड्यूल करने की सुविधा देता था, लेकिन अब गूगल ने अपना नया फीचर “Schedule Send” रोलआउट कर दिया है जिसके जरिए अब आप गूगल मैसेज को भी शेड्यूल कर सकते हैं।
 
 

How to schedule Google Message

-Google Message को शेड्यूल करने का तरीका काफी आसान है। सबसे पहले आपको अपना मैसेज टाइप करना है, जैसे आप समान्य तौर पर करते हैं।

- इसके बाद send बटन को प्रेस करके होल्ड कीजिए।

- अब आपको Dialog बॉक्स दिखेगा।

- यहां आपको पहले तीन ऑप्शन मिलेंगे Today 5PM, Tonight 8PM, Tomorrow 8AM। यदि आप इस समय के हिसाब से मैसेज शेड्यूल नहीं करना चाहते, तो आप चौथे Pick Date and Time विकल्प पर टैप करके अपनी तारीख व समय भी चुन सकते हैं।

- अपने मैसेज को भेजने की तारीख और समय निर्धारित करने के बाद Save कर दें। अब यह मैसेज आपके द्वारा शेड्यूल तारीख व समय पर रिसीवर को प्राप्त हो जाएगा।

तो ऐसे में यदि आप किसी का बर्थडे भूल भी जाते हैं, तो आपके द्वारा पहले से शेड्यूल मैसेज बिल्कुल सही समय पर अपने-आप पहुंच जाएगा और आपको दोस्तों की नराज़गी भी नहीं झेलनी पड़ेगी। यह यकिनन एंड्रॉयड फोन्स के लिए बेहद ही काम का फीचर है, जिसकी जरूरत काफी समय पहले से ही थी। मैसेज के अलावा लोग व्हाट्सऐप पर भी थर्ड पार्टी ऐप की मदद से मैसेज शेड्यूल करने की सुविधा का आनंद उठाते हैं। आप गूगल मैसेज ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड व इंस्टॉल कर सकते हैं और इसे अपना डिफॉल्ट मैसेजिंग ऐप बना सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »