Pixel 6 यूजर्स के लिए नया अपडेट, किसी को भी कॉल लग जाने की दिक्‍कत खत्‍म होगी

एक पिक्सल कम्‍युनिटी मैनेजर ने बताया है कि लेटेस्‍ट Google ऐप (12.43.18 या हाइअर) को अपडेट करने से यह समस्या ठीक हो जानी चाहिए। उन्‍होंने बताया है कि अपडेट को Google Play Store पर रोल आउट किया जा रहा है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 नवंबर 2021 18:15 IST
ख़ास बातें
  • पिक्‍स 6 और पिक्‍सल 6 प्रो यूजर्स कॉलिंग बग की समस्‍या से जूझ रहे हैं
  • कॉन्‍टैक्‍ट लिस्‍ट से नंबर छांटकर फोन खुद कॉल लगा दे रहा है
  • इस समस्‍या को खत्‍म कर देगा नया अपडेट, नहीं लगेगी अपने आप कॉल

गूगल पिक्‍सल 6 सीरीज के नए स्‍मार्टफोन, Pixel 6 और Pixel 6 Pro के कई यूजर्स अपने फोन में तकनीकी खामियां रिपोर्ट कर रहे हैं।

गूगल पिक्‍सल 6 सीरीज के नए स्‍मार्टफोन, Pixel 6 और Pixel 6 Pro के कई यूजर्स अपने फोन में तकनीकी खामियां रिपोर्ट कर रहे हैं। इन्‍हीं में से एक है कॉलिंग बग, जो कॉन्‍टैक्‍ट लिस्‍ट से रैंडम बेस पर नंबर सिलेक्‍ट कर उस पर फोन कॉल कर देता है। इस बग के लिए काफी हद तक गूगल असिस्‍टेंट को जिम्‍मेदार माना जा रहा है। यही वजह है कि गूगल ने इस केस में तुरंत एक्‍शन लिया है। ताजा रिपोर्ट यह है कि इस इशू को सुलझा लिया गया है। प्‍ले स्‍टोर पर Google ऐप के लेटेस्‍ट वर्जन से इस इशू को सुलझाने का दावा है और यूजर्स से कहा गया है कि वो इस लेटेस्‍ट वर्जन को इंस्‍टॉल करके यह इशू खत्‍म खत्‍म कर सकते हैं

रेडिट पर एक पिक्सल कम्‍युनिटी मैनेजर ने बताया है कि लेटेस्‍ट Google ऐप (12.43.18 या हाइअर) को अपडेट करने से यह समस्या ठीक हो जानी चाहिए। उन्‍होंने बताया है कि अपडेट को Google Play Store पर रोल आउट किया जा रहा है। अगर पिक्‍सल 6 यूजर ने "हे गूगल" हॉटवर्ड डिटेक्शन फीचर को डिसेबल्‍ड कर दिया है, तो इसे दोबारा इनेबल किया जा सकता है, यानी अब गूगल असिस्‍टेंट की वजह से कॉन्‍टैक्‍ट लिस्‍ट से रैंडम बेस पर नंबर सिलेक्‍ट कर उस पर फोन कॉल कर देने जैसी समस्‍या सामने नहीं आएगी। जो भी लोग Google Pixel 6 या Pixel 6 Pro स्मार्टफोन इस्‍तेमाल कर रहे हैं, उन्‍हें 'घोस्ट डायलिंग' की यह समस्या ठीक करने के लिए जल्द Google ऐप को लेटेस्‍ट वर्जन को अपडेट करना चाहिए।
Advertisement

गौरतलब है कि पिक्‍सल फोन यूजर इस समस्‍या से काफी परेशान हैं। बीते दिनों रेडिट पर एक यूजर ने पिक्सल-6 पर घोस्‍ट कॉलिंग की यह समस्या रिपोर्ट की थी। इसमें बताया गया था कि फोन ने बिना किसी सूचना के सुबह-सुबह यूजर के एक दोस्त को कॉल मिला दी, जिसका नंबर पहले कभी डायल नहीं किया था। यूजर के साथ यह दोबारा तब हुआ, जब रात में वह एक किताब पढ़ रहे थे और कमरे में पूरी तरह से सन्नाटा था। तभी कॉल-इन-प्रोग्रेस टोन सुनते ही यूजर अवेयर हो गए।

9to5Google ने भी एक वि‍डियो शेयर किया था। इसमें Pixel 6 स्‍मार्टफोन पर Google असिस्‍टेंट फीचर, बिना किसी ट्रिगर कमांड के अचानक कॉल करता है। इस समस्या की रिपोर्ट करने वाले अधिकांश उपयोगकर्ताओं ने कहा था कि उन्‍होंने  'हे Google'शब्द कभी नहीं कहा और ना ही किसी कॉन्‍टैक्‍ट पर फोन करने के ल‍िए कहा गया।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

गूगल टेंसर G6

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4614 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Pixel 6, Pixel 6 Pro, Google Play Store, calling bug, Fix, Issue
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
  4. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
  5. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  6. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  7. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  8. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
  9. Nvidia के CEO की पोस्ट पर वापसी की कोशिश में जुटे Jensen Huang
  10. Vivo Pad FE के जल्द लॉन्च की तैयारी, NCC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.