कौन हैं अन्ना मणि, जिनके लिए आज गूगल ने बनाया 104 वीं जयंती पर डूडल

Google आज 23 अगस्त को Google Doodle के जरिए पहली भारतीय मौसम विज्ञानी अन्ना मणि की 104 वीं जयंती मना रहा है।

कौन हैं अन्ना मणि, जिनके लिए आज गूगल ने बनाया 104 वीं जयंती पर डूडल

Photo Credit: Google

ख़ास बातें
  • गूगल Doodle के जरिए मौसम विज्ञानी अन्ना मणि की 104 वीं जयंती मना रहा है।
  • अन्ना को देश भर में 'भारत की मौसम महिला' के तौर पर भी जाना जाता है।
  • डूडल के जरिए विज्ञान की दुनिया में उनकी उपलब्धियों का सम्मान कर रहा है।
विज्ञापन
Google आज 23 अगस्त को Google Doodle के जरिए पहली भारतीय मौसम विज्ञानी अन्ना मणि की 104 वीं जयंती मना रहा है। एक भौतिक विज्ञानी और मौसम विज्ञानी के तौर पर उनके काम ने भारतीय एजेंसियों के लिए वर्तमान समय में देश की मौसम की स्थिति का सटीक अनुमान लगाना आसान बना दिया। अन्ना को देश भर में 'भारत की मौसम महिला' के तौर पर भी जाना जाता है। वैज्ञानिक अन्ना मणि ने रिन्यूअल एनर्जी की देश में शुरुआत की और कई प्रकार की रिसर्च भी की, जिससे देश में वर्तमान मौसम की भविष्यवाणी करने वाली एजेंसियों को मदद मिली।

आज गूगल डूडल के जरिए विज्ञान की दुनिया में उनकी उपलब्धियों का सम्मान कर रहा है। अन्नी मणि का जन्म 23 अगस्त, 1918 को पूर्व राज्य त्रावणकोर जो कि वर्तमान में केरल में हुआ था। अन्ना को किताबों से बहुत लगाव था और उन्होंने अपना अधिकतर समय किताबों के साथ और पब्लिक लाइब्रेरी में बिताया था।

शिक्षा के स्तर पर उन्होंने काफी कुछ हासिल किया था और यहां तक ​​​​कि नोबेल पुरस्कार विजेता सर सी वी रमन के मार्गदर्शन में औपचारिक ट्रेनिंग भी ली थी, जहां उन्होंने रूबीज और हीरे की स्टडी में विशेषज्ञता हासिल की थी। बाद में उन्होंने लंदन के इंपीरियल कॉलेज में मौसम संबंधी डिवाइसेज में विशेषज्ञता हासिल किया। उसके बाद भारत पर उन्होंने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के साथ काम करना शुरू कर दिया, जिससे एजेंसी को अपने खुद के मौसम संबंधी डिवाइसेज को डिजाइन और क्यूरेट करने में मदद मिली। उन्होंने IMD में उस दौर में 100 से ज्यादा मौसम डिवाइसेज के डिजाइन में मदद की और काम किया।

वह क्षेत्र जहां अधिकतर पुरुषों का अधिक बोलबाला है, वहां पर अन्ना मणि भारत के सबसे प्रसिद्ध वैज्ञानिकों में से बनकर आईएमडी में डिवीजन की हेड बनी। वह आईएमडी की डायरेक्टर जनरल बनी और यूनाइटेड नेशन वर्ल्ड मैट्रोलॉजिकल ऑग्रेनाइजेशन में कई प्रमुख पदों पर भी रहीं। वैज्ञानिक अन्ना मणि गांधीवादी मूल्यों पालन करती थीं और पूरी जिंदगी में खादी के कपड़े को धारण किया। वह भारत की सबसे प्रेरक वैज्ञानिकों में से एक थीं और देश भर में लाखों महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Doodle, Anna Mani, Weather Woman of India
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  7. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  8. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  9. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  10. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »