पिक्सल स्मार्टफोन को इस तारीख से नहीं मिलेगा गूगल का सपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2017 12:52 IST
ख़ास बातें
  • पिक्सल और पिक्सल एक्सएल को अक्टूबर 2018 तक एंड्रॉयड अपडेट मिलेंगे
  • पिक्सल स्मार्टफोन को सितंबर 2018 तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे
  • नेक्सस 6पी और नेक्सस 5एक्स को सितंबर 2017 तक एंड्रॉयड अपडेट मिलेंगे
गूगल ने अपने एंड-ऑफ-लाइफ सपोर्ट पेज को अपडेट किया है। और पिक्सल फोन के लिए आखिरी एंड्रॉयड और सिक्योरिटी अपडेट जारी करने की तारीख़ की पुष्टि कर दी है। गूगल के 'चेक एंड अपडेट योर एंड्रॉयड वर्ज़न' सपोर्ट पेज पर अभी तक सिर्फ नेक्सस डिवाइस ही लिस्ट थे। लेकिन अब पिक्सल और पिक्सल एक्सएल फोन को भी इस लिस्ट में जोड़ दिया गया है।

पेज के मुताबिक, पिक्सल और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन के लिए अक्टूबर 2018 तक एंड्रॉयड वर्ज़न के लिए अपडेट मिलेंगी। और इस अवधि के बाद 'इन स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड वर्ज़न अपडेट' की कोई गारंटी नहीं है। सिक्योरिटी अपडेटट की बात करें तो, पिक्सल और पिक्सल एक्सएल के लिए अक्टूबर 2019 के बाद सिक्योरिटी अपडेट मिलने की कोई गारंटी नहीं है।
Advertisement

गूगल ने स्पष्ट तौर पर बताया है कि पिक्सल डिवाइस को गूगल स्टोर में सबसे पहले उपलब्ध होने के 2 साल बाद तक एंड्रॉयड वर्ज़न अपडेट मिलेंगे। सपोर्ट पेज के मुताबिक, ''दो साल के बाद, हम अतिरिक्त अपडेट के लिए कोई गारंटी नहीं दे सकते।''
 

इसी तरह, पिक्सल फोन के लिए गूगल स्टोर में उपलब्ध होने तक 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। या फिर गूगल द्वारा डिवाइस बेचे जाने के 18 महीने बाद तक। गौर करने वाली बात है कि, गूगल नेक्सस फोन के लिए भी यही अवधि अपनाता है।
Advertisement

बता दें कि गूगल ने पिक्सल फोन के लॉन्च के समय पिछले साल भी यह पुष्टि की थी। कंपनी ने  पिक्सल और पिक्सल एक्सएल में अक्टूबर 2018 तक एंड्रॉयड अपडेट मिलने की गारंटी दी थी।
Advertisement

याद दिला दें कि, नेक्सस 6पी और नेक्सस 5एक्स को सितंबर 2017 तक एंड्रॉयड वर्ज़न अपेडट जबकि सितंबर 2018 तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

गूगल ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन यूज़र ने गूगल स्टोर से नेक्सस या पिक्सल डिवाइस खरीदा है, उन्हें अपनेआप दो हफ्तों के अंदर अपडेट मिल जाएंगे। अगर डिवाइस कहीं और से खरीदा गया है तो, अपडेट मिलने में समय लग सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.