Google Camera Go ऐप की मदद से अब एंड्रॉयड गो फोन में पोर्ट्रेट फोटो संभव

Google ने ऐलान किया कि इस वक्त पूरी दुनिया में 100 मिलियन से भी ज्यादा एक्टिव Android (Go edition) डिवाइस हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 मार्च 2020 15:25 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 1.3 होगा Camera Go ऐप के साथ आने वाला पहला फोन
  • नोकिया 1.3 की बिक्री अप्रैल से होगी शुरू
  • कैमरा गो ऐप खासतौर पर नए स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए बना है

Camera Go App से सस्ते फोन में भी पोर्ट्रेट शॉट लेना संभव

Google ने एंड्रॉयड गो फोन के लिए नया Camera Go ऐप पेश किया है। यह ऐप सबसे पहले नए Nokia 1.3 का हिस्सा बनेगा। यह ऐप खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो पहली बार स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह ऐप बेहद ही सरल और साफ इंटरफेस के साथ आता है। इसे समझना और इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसमें पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इससे अच्छी क्वालिटी के रिजल्ट मिलेंगे। कंपनी ने यह भी ऐलान करते हुए बताया कि अब पूरी दुनिया में 100 मिलियन से भी ज्यादा एक्टिव Android (Go edition) डिवाइस हैं।

Camera Go app लॉन्च के वक्त 28 देशों में उपलब्ध होगा और यह सबसे पहले Nokia 1.3 फोन में आएगा। आने वाले दिनों में और एंड्रॉयड गो डिवाइस को नया कैमरा ऐप मिलना तय है। कैमरा गो ऐप केवल फोटो फिल्टरिंग नहीं है, यह पूरी तरह से फोन में इंटीग्रेटेड है। इस ऐप की मदद से एंट्री लेवल फोन भी पोर्ट्रेट मोड में तस्वीरें ले सकते हैं। यह फीचर आज की तारीख में मिड-रेंज और प्रीमियम फोन का हिस्सा हैं।

Google का कहना है कि एंड्रॉयड गो 1,600 से भी ज्यादा डिवाइस मॉडल्स में उपलब्ध है। इसके अलवा इसकी सक्रियता 180 से भी ज्यादा देशों में है। कंपनी ने खुलासा किया कि केन्या में एंड्रॉयड गो का इस्तेमाल करने वालों में 53 फीसदी महिलाएं हैं। कैमरा गो ऐप के अलावा गूगल ने कुछ प्राइवेसी फीचर्स भी पेश किए। गूगल गो में एक नया मोड दिया गया है, जो लोगों को उनके अकाउंट में सर्च सेव किए बिना सर्च करने की सुविधा देता है। वहीं, गैलेरी गो ऑन-डिवाइस लर्निंग मशीन है, जो लोगों को क्लाउड में डेटा भेजे बिना फोटो व्यवस्थित करने में मदद करता है।

यह ऐलान नोकिया 1.3 एंड्रॉयड गो फोन के लॉन्च होने के तुरंत बाद किया गया है। यह फोन अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, इसकी कीमत EUR 95 (लगभग 7,600 रुपये) है। फोन में आपको 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा के साथ गूगल कैमरा गो ऐप मिलेगा। इसके अलावा दूसरे फीचर्स में 1 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, स्नैपड्रैगन 215 प्रोसेसर और 3,000 एमएएच की बैटरी शामिल है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.71 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम 215

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Camera Go, Android Go
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.