Pixel के गूगल कैमरा ऐप का खास फीचर अब अन्य एंड्रॉयड फोन पर

पिछले साल लॉन्च हुए गूगल के पिक्सल स्मार्टफोन की अहम खासियतों में एक इसका कैमरा था। पिक्सल के कैमरे की तारीफ इसके यूज़र ने की है और टेक्नोलॉजी की दुनिया के समीक्षकों को भी यह पसंद आया।

Pixel के गूगल कैमरा ऐप का खास फीचर अब अन्य एंड्रॉयड फोन पर
ख़ास बातें
  • गूगल के पिक्सल स्मार्टफोन की अहम खासियतों में से एक है कैमरा
  • पिक्सल का एचडीआर+ फीचर आम एंड्रॉयड फोन में इस्तेमाल करना संभव
  • गूगल ने गूगल कैमरा ऐप के लिए अपडेट जारी किया है
विज्ञापन
पिछले साल लॉन्च हुए गूगल के पिक्सल स्मार्टफोन की अहम खासियतों में एक इसका कैमरा था। पिक्सल के कैमरे की तारीफ इसके यूज़र ने की है और टेक्नोलॉजी की दुनिया के समीक्षकों को भी यह पसंद आया। मज़ेदार बात यह है कि एक ऐप डेवलपर इस कैमरे के कुछ खास सॉफ्टवेयर फीचर को आम एंड्रॉयड स्मार्टफोन का हिस्सा बनाने में सफलता हासिल कर ली है। हालांकि, इस फीचर के लिए हैंडसेट में एक सक्षम प्रोसेसर होना ज़रूरी है। दूसरी तरफ, गूगल ने गूगल कैमरा ऐप के लिए अपडेट जारी किया है जिसकी मदद से यूज़र फ्लैश के साथ सेल्फी ले सकते हैं।

सबसे पहले हम पिक्सल स्मार्टफोन के एचडीआर+ फीचर को आम एंड्रॉयड फोन में लाने के बारे में चर्चा करेंगे। यूक्रेन के एक डेवलपर ने गूगल कैमरा ऐप का एक मोडिफाइड वर्ज़न जारी किया है। ऐप के इस वर्जन में एचडीआर प्लस इमेज प्रोसेसिंग मिलेगी। लेकिन यह क्षमता स्नैपड्रैगन 820, स्नैपड्रैगन 821 और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर पर चलने वाले डिवाइस में ही आएगी। इस ऐप वी4.4.012.156195200 को एंड्रॉयड ओ तीसरे डेवलपर प्रिव्यू से लिया गया था।

एक्सडीएस डेवलपर के लेखक एडम कॉनवे का कहना है कि उन्होंने इस ऐप को एलजी जी6, वनप्लस 5, वनप्लस 3टी, वनप्लस 3 और सैमसंग गैलेक्सी एस8 के साथ इस्तेमाल किया। दावा किया है कि यह ऐप इन हैंडसेट पर काम करता है। और गूगल की एचडीआर+ तकनीक भी काम आती है। उन्होंने आगे कहा कि प्रोसेसिंग के बाद तस्वीरों की क्वालिटी में बहुत अंतर है।

गौर करने वाली बात है कि गूगल कैमरा ऐप एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा आधारित कई हैंडसेट पर काम करता है। हालांकि, गूगल पिक्सल और नेक्सस डिवाइस पर ही इसके सभी लेटेस्ट फीचर चलते हैं।

गूगल कैमरा ऐप के लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो ऐप के नए वर्ज़न में सेल्फी फ्लैश फीचर को पेश किया गया है। वाकई में यह स्क्रीन फ्लैश है जो फ्रंट कैमरा इस्तेमाल करने पर काम करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »