3000mAh बैटरी वाला Gionee Pioneer P2M लॉन्च, कीमत 6,999 रुपये

3000mAh बैटरी वाला Gionee Pioneer P2M लॉन्च, कीमत 6,999 रुपये
विज्ञापन
जियोनी (Gionee) ने अपने पायनीयर (Pioneer) सीरीज़ का नया स्मार्टफोन पायनीयर पी2एम (Pioneer P2M) लॉन्च किया है। इस हैंडसेट की कीमत 6,999 रुपये है। नए Gionee स्मार्टफोन को भारत में ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलरों से खरीदा जा सकता है।

जियोनी पायनीयर पी2एम (Gionee Pioneer P2M) स्मार्टफोन पायनीयर पी2 (Pioneer P2) का अपग्रेडेड वर्ज़न है जिसे 2013 में लॉन्च किया गया था। Pioneer P2M एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जिसमें डुअल स्टैंडबाय सपोर्ट भी मौजूद है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप (Android 5.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसके ऊपर Amigo 3.0 UI स्किन का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में 4 इंच (480x800 pixels) का WVGA IPS डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 1.3GHz quad-core प्रोसेसर के साथ आएगा और साथ में होगा 1GB का रैम (RAM)। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक के) के जरिए एक्सपेंड भी किया जा सकता है।

स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का। Pioneer P2M के रियर कैमरे में सीन डिटेक्शन, फेस रिकॉगनिशन, पनोरमा, जीयो-टैगिंग, बेस्ट शॉट, स्माइल शॉट और एचडीआर फीचर मौजूद हैं।

Pioneer P2M में 3G, GPRS/ EDGE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविथी फीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन में 3000mAh की बैटरी है, जो इस कीमत की डिवाइस के लिए बड़ी खासियत है। कंपनी का दावा है कि Pioneer P2M की बैटरी 15 घंटे का टॉक टाइम और 3G नेटवर्क पर 300 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 124x62.5x10.9mm है। स्मार्टफोन ब्लैक, व्हाइट और गोल्डन कलर में आएगा।

इस कीमत में Gionee के Pioneer P2M की टक्कर Micromax Canvas Juice 2 (8,999 रुपये) और Lava Iris Fuel 50 (7,799 रुपये) से होगी। दोनों ही डिवाइस में 3000mAh की बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  2. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  3. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  4. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  5. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  6. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  7. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  8. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  9. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  10. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »