जियोनी मैराथन एम5 प्लस होगा 21 दिसंबर को लॉन्च

जियोनी मैराथन एम5 प्लस होगा 21 दिसंबर को लॉन्च
विज्ञापन
अपने मैराथन एम5 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने के बाद जियोनी अब मैराथन एम5 प्लस हैंडसेट को चीन में लॉन्च करने की तैयारी में है।

कंपनी ने वीबो पर पोस्ट जारी करके 21 दिसंबर को लॉन्च इवेंट आयोजित करने की जानकारी दी है। इस इवेंट में मैराथन एम5 प्लस को पेश किया जाएगा। अफसोस की बात यह है कि कंपनी ने इसके अलावा हैंडसेट के बारे में कुछ और नहीं बताया है। उम्मीद है कि जैसे-जैसे लॉन्च की तारीख नज़दीक आएगी, हम मैराथन एम5 प्लस के स्पेसिफिकेशन को लेकर और खुलासों की उम्मीद कर सकते हैं। अगर इसके नाम पर गौर किया जाए तो कंपनी ने प्लस शब्द का इस्तेमाल किया है। ऐसे में मैराथन एम5 प्लस में मैराथन एम5 की तुलना ज्यादा बड़ी बैटरी होने की संभावना और प्रबल हो जाती है।

गौरतलब है कि चीन की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने जून महीने में मैराथन एम5 को लॉन्च किया था। इस हैंडसेट को पिछले महीने ही भारत में 17,999 रुपये में लॉन्च किया था।

जियोनी मैराथन एम5 को इसकी लंबी बैटरी लाइफ के लिए जाना जाता है। यह 3010 एमएएच पावर की दो बैटरी के साथ आता है, यानी कुल बैटरी पावर 6020 एमएएच। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट की बैटरी 4 दिन तक चल जाएगी। इसमें एक्सट्रीम मोड भी मौजूद है। उम्मीद के मुताबिक, स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग फ़ीचर के साथ आता है। इसकी मदद से यूज़र मैराथन एम5 स्मार्टफोन का इस्तेमाल पावर बैंक के तौर पर कर सकते हैं। यह फास्ट चार्ज़िंग सिस्टम के साथ आएगा। कंपनी ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि इस मोड में डुअल- बैटरी सेटअप को पूरी तरह से चार्ज करने में कितना वक्त लगेगा।

मैराथन एम5 एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय स्मार्टफोन है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। हैंडसेट के दोनों सिम कार्ड में 4जी एलटीई कनेक्टिविटी मौजूद हैं। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। यह 64 बिट 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट और 2 जीबी के रैम के साथ आएगा। स्मार्टफोन की बिल्ट-इन स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। हैंडसेट का डाइमेंशन 152x76x8.55 मिलीमीटर है और वज़न 214 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »