Geely Panda Knight इलेक्ट्रिक मिनी कार हुई पेश, 200 किलोमीटर रेंज और किफायती दाम

Geely Panda Knight में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो कि 70 hp की पावर और 135 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

Geely Panda Knight इलेक्ट्रिक मिनी कार हुई पेश, 200 किलोमीटर रेंज और किफायती दाम

Geely Panda Knight की रेंज 200 किमी है।

ख़ास बातें
  • Geely Panda Knight में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर 70hp की पावर जनरेट करती है।
  • Geely Panda Knight एक बार चार्ज होकर 200 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।
  • Geely Panda Knight स्टैंडर्ड की कीमत 69,800 Yuan (लगभग 7,91,537 रुपय) है।
विज्ञापन
चीनी वाहन निर्माता Geely ने नए इलेक्ट्रिक मिनी व्हीकल Geely Panda Knight को पेश किया है। Panda Knight इलेक्ट्रिक सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर तक रेंज प्रदान करती है। इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में दिन प्रति दिन प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है, जिसके चलते कार निर्माता कंपनियां अलग-अलग ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने और ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग प्रकार के व्हीकल पेश कर रही हैं। यहां हम आपको Geely Panda Knight के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Geely Panda Knight की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Geely Panda Knight के स्टैंडर्ड ट्रिम  की कीमत 69,800 Yuan (लगभग 7,91,537 रुपये) है और लग्जरी ट्रिम लेवल की कीमत 79,800 Yuan (लगभग 9,04,938 रुपये) है। Geely Panda Knight नई इलेक्ट्रिक कार चीन के अलावा अन्य बाजारों में भी आने की संभावना है। यह कार स्टाइलिश और किफायती होने के साथ बेहतर रेंज प्रदान करती है जो कि ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प के तौर पर उभर कर आती है।


Geely Panda Knight के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


Geely Panda Knight में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो कि 70 hp की पावर और 135 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। मोटर को पावर देने के लिए 38.7 kWh की बैटरी दी गई है। रेंज की बात करें तो यह एक बार चार्ज होकर 200 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। Geely Panda Knight दो ट्रिम लेवल स्टैंडर्ड और लग्जरी में आती है।

Geely ने Geometry E Firefly  के बाद पहला प्रोडक्ट Panda Knight उतारा था जो किफायती रेंज के लिए लोकप्रिय है। पुराने पेट्रोल पर चलने वाली पांडा की तुलना में नई कार में कई अपडेट दिए गए हैं। इसमें एक नया फ्रंट फेशिया, नए एलईडी हेडलाइट्स, नए टेललाइट्स और नए पहिए शामिल हैं। इंटीरियर की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक कार में ज्यादा एडवांस डिजाइन और एक बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  2. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  3. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  6. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  7. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  9. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  10. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »