Galaxy S24 Ultra की फोटो लीक! Galaxy AI और S पेन होगा बड़ी खूबी

Galaxy S24 Ultra : तस्‍वीर से मालूम पड़ता है कि फोन में क्‍वॉड कैमरा सेटअप होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 जनवरी 2024 17:29 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy S24 Ultra का पोस्‍टर सामने आया
  • ब्राजील के कई रिटेल स्‍टोर्स में दिखाई दिए पोस्‍टर
  • Galaxy S24 Ultra के फीचर्स भी हो रहे लीक

नई सैमसंग सीरीज में लाइव ट्रांसलेट फीचर भी दिया जा सकता है।

Photo Credit: @sondesix

Samsung Galaxy S24 Series : सैमसंग की नई स्‍मार्टफोन सीरीज Galaxy S24 को अगले कुछ दिनों में लॉन्‍च किया जाएगा। बीते कई दिनों से इस सीरीज को लेकर नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। लीक्‍स के जरिए स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स का खुलासा किया गया है। अब एक मार्केटिंग पोस्‍टर के हवाले से Galaxy S24 Ultra की क्‍लीयर इमेज सामने आई है। एक रिपोर्ट में लिखा गया है कि ब्राजील के कई रिटेल स्‍टोर्स ने पोस्टर्स के जरिए Galaxy S24 Ultra को डिस्‍प्‍ले करना शुरू कर दिया है। 

इससे जुड़ी एक तस्‍वीर को सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' पर शेयर किया गया है। @sondesix नाम के यूजर ने तस्‍वीर शेयर की है। इसमें फोन के डिजाइन के अलावा, एक एस पेन और ‘गैलेक्‍सी AI' का पता चलता है। तस्‍वीर से मालूम पड़ता है कि फोन में क्‍वॉड कैमरा सेटअप होगा। S पेन स्टाइलस इस सीरीज की बड़ी खूबी हो सकती है जो किसी टाइम पर सैमसंग की नोट सीरीज का हिस्‍सा हुआ करती थी।   
 

जिस Galaxy AI का जिक्र Galaxy S24 Ultra के साथ किया जा रहा है, वह एआई और जेनरेटिव एआई से लैस फीचर हो सकता है और अपकमिंग गैलेक्‍सी सीरीज में आएगा। रिपोर्ट के अनुसार, एस पेन को सिर्फ अल्‍ट्रा मॉडल में दिया जाएगा। Galaxy S24 और Galaxy S24+ में इसकी मौजूदगी नहीं होगी। 
Advertisement

इससे पूर्व ट्विटर यूजर @MysteryLupin ने एक पोस्ट शेयर किया था और नई सैमसंग सीरीज के लाइव ट्रांसलेट (Live Translate) फीचर की जानकारी दी थी। यह रियल टाइम में फोन कॉल को ट्रांसलेट करेगा। यानी कॉल पर बात करते हुए ही यूजर ट्रांसलेटेड लैंग्वेज सुन सकेगा। यह क्रांतिकारी फीचर कहा जा रहा है जिसके बाद भाषा की बाध्यता खत्म हो जाएगी। 

एक और अन्य फीचर Generative Edit का जिक्र किया गया था। यह फीचर फोटो में अनचाही चीजों को हटाकर उनकी जगह कुछ भी फिट कर सकता है। ऐसा ही कुछ Google Pixel 8 सीरीज में भी देखने को मिलता है। हालांकि इसके लिए सैमसंग अकाउंट और एक इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होगी। 
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright display with fewer reflections
  • Great battery life
  • Useful AI features
  • Excellent performance
  • Top-quality cameras
  • Longer software support
  • Bad
  • Expensive
  • Relatively slower charging speeds
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design
  • Vibrant 120Hz display
  • Capable processor
  • Good overall camera performance
  • Bad
  • Average battery life
  • Recycled design
  • AI features free till 2025
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display with QHD+ resolution
  • Very good performance
  • Good cameras all around
  • Great build quality
  • 12GB RAM
  • Seven years of software support
  • Bad
  • Heats up under heavy use
  • No auto-focus in ultra-wide camera
  • No fast charger in box
  • Battery life is not great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

डका-कोर

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.