Samsung के Galaxy A56, Galaxy A36 फोन सपोर्ट पेज पर दिखे, जल्द होंगे लॉन्च!

Galaxy A36 में 6.64 इंच डिस्प्ले आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 8 जनवरी 2025 14:51 IST
ख़ास बातें
  • फोन में Android 15 का सपोर्ट आ सकता है।
  • Galaxy A36 में 6.64 इंच डिस्प्ले आ सकता है।
  • यह One UI 7 पर रन कर सकता है।

Galaxy A56 में रियर में पिल शेप का कैमरा डिजाइन देखने को मिल सकता है।

Photo Credit: Android Headlines

Samsung अपने मिडरेंज सेगमेंट में नए फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। ये दो नए फोन Galaxy A56 और Galaxy A36 हो सकते हैं। कंपनी ने इन दोनों ही स्मार्टफोन्स के लिए सपोर्ट पेज को लाइव कर दिया है। हालांकि यह सपोर्ट पेज कंपनी की फ्रांस वेबसाइट पर लाइव किया गया है। लेकिन इससे पता चलता है कि दोनों ही फोन मार्केट में जल्द लॉन्च हो सकते हैं। 

Samsung Galaxy A56 और Samsung Galaxy A36 को कंपनी ही जल्द ही मार्केट में पेश कर सकती है। कंपनी ने फ्रांस वेबसाइट पर दोनों ही समार्टफोन्स के लिए सपोर्ट पेज लाइव कर दिया है। मॉडल नम्बर से पता चलता है कि फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ लॉन्च होंगे। हालांकि यहां पर स्पेसिफिकेशंस के बारे में अन्य जानकारी नहीं मिलती है, लेकिन ये दोनों ही फोन इससे पहले बेंचमार्क और अन्य सर्टीफिकेशंस में नजर आ चुके हैं।  

Galaxy A56 में कंपनी रोचक डिजाइन दे सकती है। लीक्स के अनुसार, इसमें रियर में पिल शेप का कैमरा डिजाइन देखने को मिल सकता है। फ्रंट में फोन फ्लैट डिस्प्ले के साथ आ सकता है जिसमें बेजल काफी पतले होंगे। फोन के टॉप राइट में 'की आईलैंड' भी आने की संभावना है। 

गीकबेंच लिस्टिंग की बात करें तो फोन में Android 15 का सपोर्ट आ सकता है और यह One UI 7 पर रन कर सकता है। फोन में Exynos 1580 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में 45W चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। 
Advertisement

Galaxy A36 के बारे में भी कुछ जानकारी लीक्स में सामने आ चुकी है। फोन में कैमरा डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें पुराने मॉडल से छोटा डिस्प्ले आ सकता है जो कि 6.64 इंच का हो सकता है। फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 या Snapdragon 7s Gen 2 चिप से लैस हो सकता है। कुल मिलाकर कहें तो कंपनी की A सीरीज के ये दोनों ही फोन डिजाइन और परफॉर्मेंस में कई अपग्रेड लेकर आ सकते हैं। स्मार्टफोन्स की अधिकारिक घोषणा के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  2. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  3. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  4. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  5. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  7. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  9. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  10. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.