28 जून से मिलना शुरू हो जाएगा मात्र 251 रुपये वाला स्मार्टफोन

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 15 जून 2016 14:03 IST
विवादों में रही नोएडा की मोबाइल हैंडसेट निर्माता कंपनी रिंगिंग बेल्स ने सोमवार को दावा किया कि वह 28 जून से अपने ग्राहकों को फ्रीडम 251 मोबाइल की आपूर्ति करना शुरू करेगी।

गौरतलब है कि विश्व का सबसे सस्ता फोन बनाने के दावे के बाद यह कंपनी विवादों में घिर गई थी। कुछ लोगों ने इसे एक पोंजी स्कीम करार दिया था।

कंपनी के निदेशक मोहित गोयल ने कहा कि जिन लोगों ने इस फोन को खरीदने के लिए पंजीकरण कराया था उन्हें इसकी आपूर्ति शुरू की जाएगी।

गोयल ने, ‘‘फ्रीडम 251 की आपूर्ति हम 28 जून से उन ग्राहकों के लिए शुरू करेंगे जिन्होंने पहले से इसके लिए ‘प्राप्ति पर नकद भुगतान’ के तहत पंजीकरण कराया था।’’ कंपनी ने इस फोन के लिए फरवरी में एक वेबसाइट के माध्यम से बिक्री की शुरूआत की थी और इसके दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होने का दावा किया था।
Advertisement

इस फोन के दावे पर उद्योग जगत द्वारा संदेह जाहिर किए जाने पर यह कंपनी सरकार और विभिन्न एजेंसियों के जांच के दायरे में आ गई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Freedom 251, ringing bells, mobile
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.