फ्रीडम 251 के दाम पर उठे सवाल, जानकार बोले 3500 रुपये से कम कीमत संभव नहीं

फ्रीडम 251 के दाम पर उठे सवाल, जानकार बोले 3500 रुपये से कम कीमत संभव नहीं
विज्ञापन
मोबाइल हैंडसेट उद्योग का निकाय आईसीए ने 251 रुपये की कीमत वाला स्मार्टफोन पेश किए जाने पर चिंता जताते हुए दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद को पत्र लिखकर मामले की गहराई में जाने का आग्रह किया है। संगठन का कहना है कि सब्सिडीयुक्त दर पर भी मोबाइल हैंडसेट की कीमत किसी भी हालत में 3,500 रुपये से कम नहीं हो सकती।

इंडियन सेल्यूलर एसोसिएशन (आईसीए) ने यह भी कहा कि जबतक मामले को लेकर चीजें साफ नहीं हो जाती हैंडसेट पेश किए जाने के कार्यक्रम में वरिष्ठ राजनेता एवं सरकारी नेतृत्व को उपस्थित होना ठीक नहीं है और उससे विवाद में नहीं पड़ना चाहिए। नोएडा की रिंगिंग बेल्स ने देश का सबसे सस्ता स्मार्टफोन पेश करने की घोषणा की है जिसकी कीमत 251 रुपये है। कंपनी के अनुसार 3जी हैंडसेट फ्रीडम 251 में 4 इंच का डिस्प्ले, क्वालकॉम, 1.3 गीगाहट्र्ज क्वाड कोर प्रोसेसर तथा 1 जीबी का रैम है। कंपनी के इस कदम से मोबाइल हैंडसेट बाजार को झटका लग सकता है।

(यह भी पढ़ें- फ्रीडम 251 आधिकारिक तौर पर लॉन्च, सरकार से नहीं दी है सब्सिडी )

पत्र में कहा गया है, ‘‘..अगर सबसे सस्ती आपूर्ति श्रृंखला से भी इस प्रकार के उत्पाद की सामग्री ली जाए तो उसकी कीमत करीब 40 डॉलर (2,700 रुपये) बैठती है।’’ आईसीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज महेंद्रू ने पत्र में लिखा है, ‘‘इसे जब खुदरा बाजार में लाया जाएगा तो शुल्क, कर एवं वितरण तथा खुदरा मार्जिन को जोड़ने पर इसकी कीमत कम-से-कम 4,100 पड़ेगी जबकि कंपनी स्मार्टफोन 251 रुपये में बेचने की घोषणा की है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि अगर हैंडसेट को कम मार्जिन पर ई-वाणिज्य तरीके से बेचा जाए तो भी कीमत 52 से 55 डॉलर (करीब 3,500 से 3,800 रुपये) बनती है।’’ पत्र में संबद्ध अधिकारियों को मामले की गहराई में जाने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है और कहा कि आईसीए जरूरत पड़ने पर हर प्रकार की तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएगा।

फ्रीडम 251 में 4 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है। हालांकि, अभी इसका रिज़ॉल्यूशन नहीं बताया गया है। फोन में क्वाडकोर एसओसी 1.3 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन में 3.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। फोन में 3जी सपोर्ट भी मौजूद है। इस स्मार्टफोन में वाई-फाई कनेक्टिविटी भी दी गई है। बैटरी 1450 एमएएच की है। फोन में पहले से वुमन सेफ्टी, स्वच्छ भारत, फिशरमैन, फार्मर, मेडिकल, गूगल प्ले, व्हाट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब जैसे कई एप्लिकेशन पहले से इंस्टॉल होंगे। रिंगिंग बेल्स के मुताबिक, फ्रीडम 251 के साथ एक साल की वारंटी भी मिलेगी। ग्राहकों की मदद के लिए देशभर में कंपनी के 650 से ज्यादा सर्विस सेंटर मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  2. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  3. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  6. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  10. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »