फ्लिपकार्ट बिलियन कैप्चर+ की बिक्री शुरू, दो रियर कैमरे वाला है यह फोन

फ्लिपकार्ट को अब तक दूसरी कंपनियों के स्मार्टफोन बेचने के लिए जाना जाता था। लेकिन अब फ्लिपकार्ट के ब्रांड बिलियन के पहले स्मार्टफोन बिलियन कैप्चर+ की बिक्री शुरू हो गई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 नवंबर 2017 12:10 IST
ख़ास बातें
  • नए Billion Capture+ स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत डुअल रियर कैमरे हैं
  • 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये है
  • 12,999 रुपये में 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा
फ्लिपकार्ट को अब तक दूसरी कंपनियों के स्मार्टफोन बेचने के लिए जाना जाता था। लेकिन अब फ्लिपकार्ट के ब्रांड बिलियन के पहले स्मार्टफोन बिलियन कैप्चर+ की बिक्री शुरू हो गई है। दो रियर कैमरे वाले इस स्मार्टफोन की बिक्री मंगलवार को देर रात 12 बजे से शुरू हुई थी। कंपनी ने ग्राहकों को लुभाने के लिए कई लॉन्च ऑफर भी दिए हैं। नए Billion Capture+ स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत डुअल रियर कैमरे हैं। इस फोन के दो वेरिएंट हैं। 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये है और 12,999 रुपये में 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।

Flipkart Billion Capture+ के लॉन्च ऑफर
बिलियन कैप्चर+ खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले ग्राहक 10 फीसदी कैशबैक पाएंगे। पुराने फोन एक्सचेंज करने पर सर्वाधिक 12,999 रुपये की छूट मिलेगी। Lenovo K5 Note, Honor 6X और Redmi Note 3 को एक्सचेंज पर फ्लिपकार्ट अतिरिक्त 1,000 रुपये की छूट दे रही है। आइडिया सेल्युलर की ओर से 60 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। सोनीलिव का तीन महीने का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन और 249 रुपये का ओला शेयर पास भी मिलेगा।

Flipkart Billion Capture+ के स्पेसिफिकेशन
Advertisement
बिलियन कैप्चर+ में एक 5.5 इंच फुल एचडी  (1080x1920 पिक्सल्स) डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 401 पीपीआई है और यह 2.5डी ड्रैगनट्रैल ग्लास से लैस है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन खरीदने पर कंपनी अनलिमिटेड सिक्योर क्लाउड स्टोरेज दे रही है।

कैमरे की बात करें तो फ्लिपकार्ट बिलियन कैप्चर+ में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 13 मेगापिक्सल (आरजीबी) और 13 मेगापिक्सल (मोनोक्रोम) सेंसर दिया गया है जो डुअल फ्लैश के साथ आता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
Advertisement

फ्लिपकार्ट के बिलियन ब्रांड का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलेगा। कंपनी ने भविष्य में फोन को गारंटीड एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलने का वादा किया है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3500 एमएएच की बैटरी है जो यूएसबी टाइप-सी चार्जर सपोर्ट करती है। क्विकचार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाली बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि 15 मिनट की चार्जिंग में सात घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी। कंपनी का कहना है कि फुल चार्ज होने पर बैटरी दो दिन तक चलेगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  2. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  4. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  5. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  6. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  7. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  8. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  9. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  10. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.