फ्लिपकार्ट ऐप्पल डेज़ सेल: आईफोन, आईपैड, ऐप्पल वॉच और मैकबुक पर छूट

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को 'ऐप्पल डेज़ सेल' शुरू की है, जिसमें आईफोन, आईपैड और मैकबुक को छूट के साथ खरीदने का मौका है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 फरवरी 2018 15:29 IST
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को ऐप्पल डेज़ सेल शुरू की है
  • आईफोन, आईपैड और मैकबुक को छूट के साथ खरीदने का मौका
  • सेल 2 मार्च तक जारी रहेगी
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को 'ऐप्पल डेज़ सेल' शुरू की है, जिसमें आईफोन, आईपैड और मैकबुक को छूट के साथ खरीदने का मौका है। सेल में एसबीआई का डेबिट/क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले ग्राहक कैशबैक और ईएमआई लेन-देन पर अतिरिक्त छूट भी पाएंगे। इस सेल में आईफोन एक्स, आईफोन 8 प्लस, आईफोन 8, आईफोन 7 प्लस, आईफोन 7, आईफोन 6एस प्लस, आईफोन 6एस, आईफोन 6 और आईफोन एसई को छूट के साथ खरीदने का मौका है। इसी तरह आईपैड, मैकबुक और ऐप्पल वॉच भी इस छूट के दायरे में आएंगे। फ्लिपकार्ट कुछ एंड्रॉयड डिवाइस पर भी छूट दे रही है। सेल 2 मार्च तक जारी रहेगी।  
 

आईफोन के इन मॉडल पर छूट

आईफोन एक्स को सेल में 82,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जिसकी असल कीमत 89,000 रुपये है। आईफोन एक्स के 256 जीबी वेरिएंट की कीमत छूट के बाद 97,999 रुपये होगी। इसकी वास्तविक कीमत 1,02,000 रुपये है। वहीं, आईफोन 8 यहां 54,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जिसकी असल कीमत 64,000 रुपये है। आईफोन 8 प्लस की छूट के बाद कीमत 64,999 रुपये है, जो 73,000 रुपये की वास्तविक कीमत के साथ आ रहा है। 256 जीबी वेरिएंट वाला आईफोन 8 यहां 69,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी असल कीमत 77,000 रुपये है। आईफोन 8 प्लस का 256 जीबी वेरिएंट 79,999 रुपये में यहां उपलब्ध है। इस हैंडसेट की असल कीमत 86,000 रुपये है।
Advertisement

आईफोन 7 प्लस के 32 जीबी वेरिएंट की बात करें तो हैंडसेट यहां 56,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी असल कीमत 59,000 रुपये है। इसी फोन का 128 जीबी वेरिएंट यहां छूट के साथ 65,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 32 जीबी वाले आईफोन 7 की कीमत यहां 41,999 रुपये है। आईफोन 6 प्लस का 32 जीबी वेरिएंट 40,999 रुपये में बिक रहा है। 32 जीबी वाला आईफोन 6एस 32,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं अगर आप 32 जीबी वाला आईफोन 6 चुनते हैं तो आपको 24,999 रुपये अदा करने होंगे। आईफोन एसई का 32 जीबी वेरिएंट महज़ 18,999 रुपये में बिक रहा है।

जैसा कि हमने पहले बताया, एसबीआई का डेबिट और क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर हैंडसेट खरीदने वाले यूज़र को 5 फीसदी का कैशबैक भी दिया जाएगा। यह राशि 10 जून को या उससे पहले एकाउंट में भेज दी जाएगी। साथ ही ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट इन हैंडसेट को खरीदने के लिए 18,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दे रही है।
 

ऐप्पल वॉच, आईपैड और मैकबुक

ऐप्पल वॉच सीरीज 1 का 42 मिलीमीटर वाला मॉडल यहां 18,900 रुपये में उपलब्ध है, जिसकी असल कीमत 23,900 रुपये है। आईपैड 32 जीबी वाई-फाई को यहां 22,800 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, मैकबुक एयर का बेस मॉडल यहां छूट के बाद 57,999 रुपये में बिक रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  8. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  9. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.