Flipkart की The Big Billion Days सेल के ऑफर्स सार्वजनिक, LG G8X पर मिलेगी 30,000 रुपये की छूट

The Big Billion Days सेल फ्लिपकार्ट की सबसे बड़ी सेल मानी जाती है, जिसमें स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होल अप्लायंस और फैशन समेत लगभग सभी कैटेगरी में बड़ी छूट और बेहतरीन डील्स मिलते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2020 11:39 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart The Big Billion Days सेल में स्मार्टफोन पर मिलेंगे कई ऑफर्स
  • Poco M2 Pro, Realme C12 समेत कई स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स सार्वजनिक
  • LG G8X को 30,000 रुपये की छूट के साथ 19,990 रुपये में बेचने का वादा

Flipkart The Big Billion Days Sale में स्मार्टफोन पर भारी छूट मिलने का दावा

Flipkart The Big Billion Days सेल की घोषणा के साथ कंपनी ने कुछ डील्स और ऑफर्स से पर्दा उठा दिया है। देश में त्योहारी सीज़न की शुरुआत होने वाली है और ऐसे में देश के ई-कॉमर्स दिग्गज ने अपनी कमर कस ली है। द बिग बिलियन डेज़ सेल फ्लिपकार्ट की सबसे बड़ी सेल मानी जाती है, जिसमें स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होल अप्लायंस और फैशन समेत लगभग सभी कैटेगरी में बड़ी छूट और बेहतरीन डील्स मिलते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही प्रतीत हो रहा है। Flipkart ने सेल की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन कंपनी ने उन कुछ प्रोडक्ट्स का खुलासा कर दिया है, जिन्हें आप फ्लिपकार्ट सेल में सस्ता खरीदने जा रहे है। बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर्स की भी घोषणा कर दी गई है। यदि आप भी इस सेल का इंतज़ार कर रहे हैं, तो सेल में आने वाले ऑफर्स और डील्स की अधिक जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
 

The Big Billion Days sale smartphones offers, deals

प्रोडक्ट्स की जानकारी देने से पहले आपको बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और किश्तों से संबंधित जानकारी देते हैं। द बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान कंपनी SBI बैंक के डेबिट व क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट देगी। इसके अलावा Paytm के साथ ही साझेदारी की गई है, जिसके तहत ग्राहकों को एश्योर्ड (आश्वाशित) कैशबैक मिलेगा। ग्राहकों को डेबिट कार्ड ईएमआई का विकल्प भी मिलेगा और साथ ही कई बड़े बैंकों के कार्ड के ज़रिए बिना ब्याज़ की किश्तों के विकल्प भी दिए जाएंगे। Flipkart Pay Later विकल्प के जरिए आप सेल के दौरान शॉपिंग कर उसका भुगतान बाद में भी कर सकेंगे। इतना ही नहीं, Samsung इस सेल के दौरान स्मार्ट अपग्रेड ऑफर लेकर आ रही है। इसमें ग्राहक सैमसंग स्मार्टफोन को 70 प्रतिशत कीमत का भुगतान कर खरीद सकता है और 1 साल बाद स्मार्टफोन को नए स्मार्टफोन के लिए एक्सचेंज कर सकता है। यदि वह स्मार्टफोन को एक्सचेंज नहीं करना चाहता, तो वह बचे हुए 30 प्रतिशत का उस समय भुगतान कर सकता है। एक्सचेंज के लिए इस बार ग्राहकों को कई नए विकल्प मिलने जा रहे हैं। Flipkart Sale के दौरान ग्राहक अपने फीचर फोन को स्मार्टफोन के लिए एक्सचेंज कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक अपने किसी भी स्थिति में पड़े फोन को एक्सचेंज कर सकेंगे।
Advertisement

ये तो थी ऑफर्स की बात, अब प्रोडक्ट्स की बात करते हैं। Flipkart Big Billion Days Sale कब शुरू होगी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन जैसा कि हमने बताया ई-कॉमर्स दिग्गज ने इस सेल में दिए जाने वाले कुछ डील्स और ऑफर्स की घोषणा कर दी है। स्वभाविक है कि सेल के दौरान एक बड़ा फोकस स्मार्टफोन्स पर रहेगा और इसके लिए कंपनी ने एक समर्पित पेज बनाया है, जहां स्मार्टफोन्स मिलने वाले डील्स और ऑफर्स की  जानकारी दी गई है। सेल के दौरान Poco M2 Pro पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी। स्मार्टफोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 13,999 रुपये में बेचा जाता है और इस सेल में इसे 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसके अलावा सेल के दौरान Infinix Hot 9 Pro को 10,499 रुपये के बजाय 1,000 रुपये की छूट के साथ 9,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Realme C12 भी 1,000 रुपये की छूट के साथ 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। दिलचस्प है कि LG G8X डुअल स्क्रीन फोन को कंपनी ने 19,990 रुपये में लिस्ट किया है, जो अकसर 54,990 रुपये का बेचा जाता है। यह पूरे 35,000 रुपये की छूट है। फिलहाल कंपनी ने केवल इन स्मार्टफोन के ऊपर मिलने वाले डील्स और ऑफर्स की जानकारी दी है। उम्मीद है कि सेल के दौरान और भी कई स्मार्टफोन पर छूट व डील्स की पेशकश होगी और आने वाले समय में उनका खुलासा होगा।
 

The Big Billion Days sale other offers, deals

स्मार्टफोन के अलावा, द बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80 प्रतिशत तक की छूट दिए जाने का दावा है। फ्लिपकार्ट का कहना है कि बेस्ट सेलिंग लैपटॉप्स पर 60 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा टॉप 20 ट्रिमर 299 रुपये से शुरू होंगे। हेडफोन्स और स्पीकर्स पर भी 80 प्रतिशत तक की छूट दिए जाने का दावा किया गया है। टीवी और होल अप्लायंस पर सेल के दौरान 75 प्रतिशत तक की छूट दिए जाने का दावा है। Flipkart के सपर्मित सेल पेज के अनुसार कंपनी फैशन, टॉयज़, फर्निचर समेत और भी कई कैटेगरी में छूट की पेशकश करेगी। हर सेल की तरह इस सेल में भी रश हावर्स, क्रेज़ी डील्स और माहा प्राइस ड्रॉप कैटेगरी मौजूद होंगी।
Advertisement

Flipkart पेज के अनुसार, The Big Billion Days सेल फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए जल्दी शुरू हो जाएगी। हालांकि कब, इसकी जानकारी मिलना अभी बाकी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  2. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  8. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  9. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  10. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.