Flipkart Freedom Sale 2026 में iPhone 17 लॉन्च प्राइस से कम कीमत पर मिलेगा। इसके अलावा बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और iPhone 16, iPhone 15 समेत कई मॉडल्स पर भी शानदार ऑफर्स मिलेंगे।
Flipkart Freedom Sale 2026 में iPhone 17 लॉन्च प्राइस से कम कीमत पर उपलब्ध होगा
अगर आप iPhone 17 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Flipkart Freedom Sale आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकती है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने सेल शुरू होने से पहले ही नए iPhone 17 पर मिलने वाली डील का खुलासा कर दिया है। फोन को इसकी लॉन्च कीमत से कम में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और अन्य ऑफर्स का फायदा भी ग्राहकों को मिलेगा। Flipkart की यह सेल 8 अगस्त से शुरू होगी, जबकि Plus और VIP यूजर्स के लिए इसकी शुरुआत 7 अगस्त से हो जाएगी।
Flipkart के मुताबिक, iPhone 17 को सेल में 7X,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। यह फोन भारत में 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। यानी सेल के दौरान इसकी कीमत में कम से कम 3,000 रुपये की कटौती की जाएगी। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर इंस्टेंट डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी बैंक ऑफर की पूरी जानकारी शेयर नहीं की है। बता दें कि पिछली सेल में इसे 75,900 रुपये की कीमत में बेचा गया था।
Flipkart Freedom Sale में iPhone 17 Pro को 1,2X,900 रुपये और iPhone 17 Pro Max को 1,3X,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। इन दोनों मॉडल्स पर भी बैंक ऑफर्स और अन्य डिस्काउंट का लाभ मिलेगा। वहीं, iPhone 16 Plus की शुरुआती कीमत 77,900 रुपये रखी गई है।
पुराने iPhone मॉडल्स पर भी इस सेल में अच्छी डील मिलेगी। iPhone 16 को 6X,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। इस फोन को भारत में 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। Flipkart के मुताबिक, इसकी खरीद पर कुल 17,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। वहीं, iPhone 15 को भी 5X,900 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा, हालांकि इसकी फाइनल सेल प्राइस का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
बता दें कि Flipkart Freedom Sale 8 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगी। वहीं, Amazon Great Freedom Sale भी 8 अगस्त से शुरू होगी, जबकि Prime मेंबर्स के लिए इसकी शुरुआत 7 अगस्त से होगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
ग्राहकों के बिल में चुपके से जोड़ रहे थे एक्स्ट्रा चार्ज! Zepto, BookMyShow समेत 9 कंपनियों पर लगा जुर्माना