फ्लिपकार्ट सेल: आईफोन 7, गूगल पिक्सल समेत कई गैज़ेट्स पर मिल रही है छूट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 22 मार्च 2017 16:02 IST
फ्लिपकार्ट पर बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक सेल का आयोजन किया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक सेल के तहतत कई स्मार्टफोन, टैबलेट और दूसरे गैज़ेट्स पर ऑफर हैं। इनमें मोटो ज़ेड, मोटो ज़ेड प्ले, आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस, गूगल पिक्सल, क्रोमकास्ट, टीवी और स्मार्टवॉच सहित कई प्रोडक्ट पर ऑफर हैं।

ई-कॉमर्स साइट न्यूनतम 5,999 रुपये की खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। एक कार्ड पर अधिकतम डिस्काउंट 1,500 रुपये मिलेगा। यह ऑफर फ्लिपकार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स सेल के तहत शुक्रवार तक मिलेगा

आईफोन 7 के सभी वेरिएंट की खरीदारी करने पर 20 प्रतिशत की छूट मिल रही है और ग्राहक एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी ले सकते हैं। इसके अलावा 13,500 रुपये की भी कटौती की गई है। आईफोन 7 प्लस के 32 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी वेरिएंट के दाम में बराबर कटौती की गई है और एक्सचेंज ऑफर भी एक जैसा ही है। आईफोन 6एस के 32 जीबी वेरिएंट की कीमत में 7,000 रुपये की कटौती हुई है और इस पर भी एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। आईफोन 6 के 16 जीबी वेरिएंट में 10,500 रुपये की कटौती की गई है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है।

गूगल पिक्सल खरीदने पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 20,000 रुपये और गूगल पिक्सल एक्सएल पर 13,500 रुपये की छूट मिल रही है। मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड प्ले पर 15,500 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है। सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो की कीमत में 6,950 रुपये की कटौती है और एक्सचेंज ऑफर के तहत 13,500 रुपये की छूट भी मिल सकती है। सैमसंग सी9 प्रो, हॉनर 8, हुवावे पी9, सोनी एक्सपीरिया अल्ट्रा पर भी एक्सचेंज ऑफर के तहत डिस्काउंट उपलब्ध है। इसके अलावा कई दूसरे मिड रेंज स्मार्टफोन पर भी ऑफर हैं। इस बारे में फ्लिपकार्ट पेज पर जानकारी ले सकते हैं।
Advertisement

ऐप्पल आईपैड और लेनोवो योगा 3 जैसे टैबलेट के अलावा बड़े स्क्रीन वाले लेनोवो फैब 2 प्रो की कीमत में कटौती की गई है। और इन पर कई डील भी उपलब्ध हैं, जिनकी जानकारी फ्लिपकार्ट पर मौज़ूद है। फ्लिपकार्ट ने ऐप्पल वॉच, मोटो 360, असूस ज़ेनवॉच 3 जैसी कई स्मार्टवॉच पर भी ऑफर दिए हैं। इसके अलावा टीवी, लैपटॉप, कैमरा और एक्सेसरी पर भी छूट है। इन सभी ऑफर के लिए यहां क्लिक करें। उदाहरण के लिए, गूगल क्रोमकास्ट 2 अब 400 रुपये की छूट के साथ 2,999 रुपये में उपलब्ध है।
Advertisement

गौर करने वाली बात है, एक्सचेंज ऑफर के तहत मिलने वाली छूट इस बात पर निर्भर करेगी कि आप किस डिवाइस को एक्सचेंज करते हैं। हम आपको सलाब देंगे कि जल्दी चेकआउट करने के लिए रजिस्ट्रेशन और पता व कार्ड डिटेल पहले ही भर लें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  8. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  9. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.