Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत

Flipkart फेस्टिव सीजन के मौके पर अपनी साल की सबसे बड़ी सेल 8 अक्टूबर से शुरू करने वाली है।

Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत

Photo Credit: Flipkart

Flipkart Big Billion Days 2026

ख़ास बातें
  • Flipkart फेस्टिव सीजन पर अपनी साल की सबसे बड़ी सेल शुरू करने वाली है।
  • Flipkart ने खुलासा कर दिया है कि यह सेल 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली है।
  • Flipkart Big Billion Days 2026 में बैंक ऑफर्स से भी बचत होगी।
विज्ञापन

Flipkart फेस्टिव सीजन के मौके पर अपनी साल की सबसे बड़ी सेल शुरू करने वाली है। ई-कॉमर्स साइट ने अब आधिकारिक तौर पर खुलासा कर दिया है कि यह सेल 9 अक्तूबर से शुरू होगी। इसके अलावा प्लस, ब्लैक और फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड मेंबर्स को 8 अक्टूबर से अर्ली एक्सेस मिलेगा। यह सेल कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर एक्सचेंज ऑफर के जरिए बचत प्रदान करेगी। आपको बता दें कि यह तारीख कुछ दिनों पहले लीक हुई सेल की तारीख के समान है। आइए Flipkart Big Billion Days 2026 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Flipkart Big Billion Days 2026: बैंक ऑफर्स से बचत
ई-कॉमर्स साइट ने माइक्रोसाइट के जरिए बैंक ऑफर्स का भी खुलासा कर दिया है, जिससे पता चला है कि Flipkart Big Billion Days 2026 के दौरान एक्सिस बैंक कार्ड और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड से भुगतान पर 10% तक डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत तक बचत होगी। वहीं सुपर मनी बाय फ्लिपकार्ट से फर्स्ट ट्रांजेक्शन पर ग्राहकों को 10% तक कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा BHIM, CRED, PAYTM आदि से भुगतान पर भी बचत होगी। बैंक ऑफर के अलावा सेल के दौरान पुराना डिवाइस एक्सचेंज में देने पर भी ग्राहकों को बचत का मौका मिलेगा।

Flipkart Big Billion Days 2026: भारी होगी बचत
ई-कॉमर्स साइट पर जल्द ही टॉप डील्स का खुलासा होगा। इसमें प्राइस क्रेश, बीबीडी स्पेशल्स, टिक टॉक डील्स, ब्रांड आर्स, डबल डिस्काउंट और रश आर्स के जरिए डील्स सामने आएंगी। आमतौर पर दिवाली के मौके पर शुरू होने वाली फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में स्मार्टफोन से लेकर, टैबलेट, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स, होम एप्लयांसेज और इलेक्ट्रॉनिक्स आदि पर भारी बचत का मौका मिलेगा। ई-कॉमर्स साइट सेल में कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से बचत प्रदान करेगी। जबकि एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा डिवाइस देने पर अतिरिक्त बचत भी होगी। आपको बता दें कि बीते साल Flipkart ने Flipkart Big Billion Days Sale 2025 को 23 सितंबर से शुरू किया था और इस साल कंपनी काफी देरी से सेल को शुरू कर रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »