Flipkart Apple Week Sale: iPhone और अन्य ऐप्पल प्रोडक्ट को छूट के साथ खरीदने का मौका

ई-कॉमर्स साइट Flipkart ऐप्पल वीक एडिशन के साथ नए ऑफर लेकर आई है। यहां यूज़र को चुनिंदा आईफोन मॉडल, आईपैड, ऐप्पल वॉच, मैकबुक व अन्य ऐप्पल प्रोडक्ट सस्ते में खरीदने का मौका है...

Flipkart Apple Week Sale: iPhone और अन्य ऐप्पल प्रोडक्ट को छूट के साथ खरीदने का मौका

Flipkart की Apple Week Sale

विज्ञापन
ई-कॉमर्स साइट Flipkart ऐप्पल वीक एडिशन के साथ नए ऑफर लेकर आई है। यहां यूज़र को चुनिंदा आईफोन मॉडल, आईपैड, ऐप्पल वॉच, मैकबुक व अन्य ऐप्पल प्रोडक्ट सस्ते में खरीदने का मौका है। ऐप्पल वीक सेल 21 मई से 27 मई तक जारी रहेगी। सेल के तहत यूज़र एयरपॉड और ऐप्पल टीवी पर भी छूट पा सकते हैं। बता दें कि फ्लिपकार्ट यहां अतिरिक्त 50 फीसदी तक एश्योर्ड बायबैक वैल्यू दे रही है, जो चुनिंदा आईफोन पर लागू होगी।

साथ ही यूज़र यहां आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर ईएमआई लेन-देन पर 10,000 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं। ध्यान रहे, Flipkart और Apple इस तरह की सेल हर महीने ला रहे हैं। ऐप्पल वीक सेल के तहत Flipkart पर छूट के साथ iPhone X की शुरुआती कीमत 85,999 रुपये है। जबकि, असल कीमत 89,000 रुपये है। साथ ही iPhone 8 व iPhone 8 Plus को यहां 62,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीद सकते हैं।

इनकी सेल से इतर कीमत 67,999 रुपये है। इसके अलावा पुराने आईफोन मॉडल पर भी यहां छूट दी जा रही है। iPhone 6s के 32 जीबी वेरिएंट को यहां 33,999 रुपये में खरीदने का मौका है। iPhone 7 का 32 जीबी वेरिएंट छूट के साथ 46,999 रुपये में मिलेगा। iPhone SE का 32 जीबी वेरिएंट 17,999 रुपये में मिलेगा।

फ्लिपकार्ट ऐप्पल वीक सेल के तहत आईपैड 2017 का वाई-फाई, 32 जीबी वेरिएंट 22,900 रुपये में मिलेगा। इसकी एमआरपी 28,000 रुपये है। साथ ही डिस्काउंट का लाभ ऐप्पल वॉच एडीशन पर भी लिया जा सकता है। ऐप्पल मैकबुक एयर यहां 55,990 रुपये से शुरू हो रहा है। एयरपॉड की चाह रखने वालों को यह 11,499 रुपये में मिलेगा। इयरपॉड्स को यहां 1,899 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही ऐप्पल टीवी (32 जीबी) की कीमत यहां 14,698 रुपये है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, Flipkart
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »