Fire-Boltt Phoenix AMOLED स्मार्टवॉच 1,43 इंच डिस्प्ले, इनबिल्ट गेम्स के साथ लॉन्च

इसका प्राइस 2,199 रुपये का है। इसे Fire-Boltt की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है। यह गोल्ड, ब्लैक और ग्रे कलर्स में उपलब्ध होगी

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 अगस्त 2023 12:26 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए सपोर्ट है
  • यह इनबिल्ट स्पीकर और माइक्रोफोन के साथ है
  • इसे Fire-Boltt की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है

इस कैटेगरी में Fire-Boltt तेजी से बढ़ने वाली कंपनियों में शामिल है

पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टवॉचेज की बिक्री तेजी से बढ़ी है। Fire-Boltt ने Phoenix AMOLED स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। इसमें 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले 700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ है। इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए सपोर्ट है और इसमें हार्ट रेट सेंसर और SpO2 लेवल मॉनिटर मिलते हैं। 

इसका प्राइस 2,199 रुपये का है। इसे Fire-Boltt की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है। यह गोल्ड, ब्लैक और ग्रे कलर्स में उपलब्ध होगी। इसमें इनबिल्ट गेम्स भी मिलती हैं। इस कैटेगरी में Fire-Boltt तेजी से बढ़ने वाली कंपनियों में शामिल है। इसने अपने प्रोडक्ट्स की रेंज भी बढ़ाई है। 

Fire-Boltt Phoenix AMOLED के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
इस स्मार्चवॉच में राउंड डायल1.43 इंच (466x466 पिक्सल) HD डिस्प्ले 700 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए सपोर्ट है जिससे यूजर्स अपने स्मार्टवॉच से वॉच को लिंक करने के बाद कॉल्स कर सकते हैं। यह इनबिल्ट स्पीकर और माइक्रोफोन के साथ है। Fire-Boltt Phoenix AMOLED में SpO2 मॉनिटरिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग और स्लीप ट्रैकिंग जैसे हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स हैं। यह 110 से अधिक स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है। इसमें Siri और OK Google वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट भी है। 

इस महीने Redmi Watch 3 Active भी लॉन्च की गई थी। हाल ही में इसे कुछ चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया गया था। इसका डिजाइन अन्य स्मार्टवॉचेज से बेहतर है और कंपनी ने इसे अफोर्डेबल प्राइस के साथ लॉन्च किया है। यह अपने स्क्वेयर डिजाइन के साथ Apple वॉच की तरह दिखती है। इसका प्राइस 2,999 रुपये का है। इसे प्लेटिनम ग्रे या चारकोल ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है। इस वर्ष की पहली तिमाही में स्मार्टवॉच की ग्लोबल शिपमेंट्स में 1.5 प्रतिशत की कमी आई थी। हालांकि, भारत में कम कॉस्ट वाले वियरेबल्स की अधिक डिमांड से स्मार्टवॉच की शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 121 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई थी। इस मार्केट में अमेरिकी कंपनी Apple पहले स्थान पर है। भारतीय ब्रांड Fire-Boltt ने Samsung को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल किया है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की स्मार्टवॉच मॉडल ट्रैकर रिपोर्ट में बताया गया था कि इस वर्ष के पहले तीन महीनों में स्मार्टवॉच की ग्लोबल शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 1.5 प्रतिशत की कमी हुई है। कम प्राइस वाले वियरेबल्स की डिमांड में मजबूती से भारत में स्मार्टवॉच की शिपमेंट्स इसी अवधि में 121 प्रतिशत बढ़ी थी। 
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Black, Gold and Gray

Display Size

36mm

Compatible OS

Android, iOS

Dial Shape

Round

Display Type

AMOLED
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  2. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  5. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  6. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  7. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  8. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.