Facebook Workplace चैट ऐप लॉन्च

फेसबुक ने अपनी दूसरी सर्विस वर्कप्लेस के साथ मिलकर Workplace Chat डेस्कटॉप ऐप लॉन्च कर दिया है। फेसबुक द्वारा यह कदम लोकप्रिय सर्विस जैसे स्लैक को चुनौती देने के लिए उठाया गया है। स्लैक अभी बाज़ार में मौज़ूद एंटरप्राइज़ कोलेबोरेशन टूल में सबसे प्रमुख है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2017 17:00 IST
फेसबुक ने अपनी दूसरी सर्विस वर्कप्लेस के साथ मिलकर Workplace Chat डेस्कटॉप ऐप लॉन्च कर दिया है। फेसबुक द्वारा यह कदम लोकप्रिय सर्विस जैसे स्लैक को चुनौती देने के लिए उठाया गया है। स्लैक अभी बाज़ार में मौज़ूद एंटरप्राइज़ कोलेबोरेशन टूल में सबसे प्रमुख है।

वर्कप्लेस चैट अब विंडोज और मैकओएस डेस्कटॉप प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। कंपनी ने टेकक्रंच के साथ बातचीत में पुष्टि कर दी कि, वर्कप्लेस के वेब वर्जन से अलग विंडोज़ ऐप में हैंगआउट और स्लैक की तरह स्क्रीन शेयरिंग फ़ीचर भी है। स्क्रीन शेयरिंग फ़ीचर के जरिए ग्राहक अपने डेस्कटॉप को साझा कर सकते हैं।

कंपनी ने न्यूज़ पब्लिकेशन को बताया कि डेस्कटॉप प्लेटफॉर्म पर उपलब्धता और शेयर स्क्रीन फ़ीचर की वर्कप्लेस ग्राहकों द्वारा सबसे ज़्यादा मांग की गई है। कंपनी ने बताया कि डेस्कटॉप क्लाइंट अभी बीटा में है और कंपनी आम रोलआउट से पहले प्रोडक्ट को और ज़्यादा बेहतर बनाने के लिए फीडबैक पर ध्यान देगी। टेकक्रंच ने बताया कि वर्कप्लेट चैट फेसबुक की तरफ़ से लॉन्च किए गए डेस्कटॉप ऐप्लिकेशन में अनोखा है। कंपनी ने मैसेंजर के लिए डेस्कटॉप क्लाइंट लॉन्च किया था लेकिन इसके बाद इसे बंद कर दिया था।

वर्कप्लेस चैट, डेस्कटॉप सॉफ्टवेयर का फेसबुक का एकमात्र ऐप है। इसके अलावा गेमिंग प्लेटफॉर्म फेसबुक गेमरूम भी है।

फेसबुक के वर्कप्लेट की टक्कर स्लैक से है, जिसने इसी हफ्ते ओरेकल के साथ एक बड़ी डील की है। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट टीम्स की चुनौती भी है जिसे पिछले महीने 1,25,000 संस्थानों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था। कंपनी ने हाल ही में जानकारी दी थी कि स्काइप फॉर बिज़नेस को माइक्रोसॉफ्ट टीम्स के साथ रीप्लेस किया जा रहा है। वहीं स्लैक को हर रोज साठ लाख ग्राहकों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Facebook Workplace, Microsoft Teams, Slack, Social, Workplace

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 600W साउंड और Dolby Atmos सपोर्ट, boAt ने लॉन्च किए 3 नए Soundbar मॉडल्स; कीमत ₹13 हजार से शुरू
  3. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  4. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  2. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  4. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  5. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  8. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
  9. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगी 2K रिजॉल्यूशन वाली टचस्क्रीन, अगले सप्ताह लॉन्च
  10. 600W साउंड और Dolby Atmos सपोर्ट, boAt ने लॉन्च किए 3 नए Soundbar मॉडल्स; कीमत ₹13 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.