• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ईवी निर्माता Nio ने रखा मोबाइल इंडस्ट्री में कदम, 2023 में ला सकती पहला फोन!

ईवी निर्माता Nio ने रखा मोबाइल इंडस्ट्री में कदम, 2023 में ला सकती पहला फोन!

Nio चीन की पहली ईवी कंपनी नहीं है जिसने टेक्नोलॉजी मार्केट के अन्य एरिया में बिजनेस शुरू करने की कोशिश की है। बीते साल BYD ने एक स्मार्टवॉच लॉन्च की थी।

ईवी निर्माता Nio ने रखा मोबाइल इंडस्ट्री में कदम, 2023 में ला सकती पहला फोन!

Photo Credit: Nio

ख़ास बातें
  • लोकप्रिय चीनी EV कंपनी Nio ने मोबाइल टेक्नोलॉजी में एंट्री की है।
  • Nio के पास पहले से ही मोबाइल टेक्नोलॉजी में काफी कुछ करने के लिए है।
  • ई कंपनी का रजिस्टर्ड कैपिटल 100 मिलियन डॉलर है।
विज्ञापन
लोकप्रिय चीनी EV कंपनी Nio ने मोबाइल टेक्नोलॉजी में एंट्री की है। Nio Mobile Technologies Co. Ltd अब आधिकारिक है। कंपनी का पूरा स्वामित्व Nio के पास है और इसने जरूरी रेगुलेटरी जरूरतों को बढ़ा दिया है। नई कंपनी का रजिस्टर्ड कैपिटल 100 मिलियन डॉलर है। ईवी तैयार करना और मोबाइल टेक्नोलॉजी वैसे तो काफी अलग-अलग हैं। कुछ टेक्नोलॉजी कंपनियों ने ईवी निर्माण में विविधता लाने पर विचार किया है। 

नई Nio टेक कंपनी के लीगल रिप्रेंटेटिव, Nio के को-फाउंडर और वर्तमान अध्यक्ष किन लिहोंग हैं। Nio Mobile Technologies का रजिस्टर्ड एड्रेस ग्लोबल हेडक्वार्टर है जो कि Anting, शंघाई में स्थित है। नई कंपनी आधिकारिक तौर पर एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और एआई हार्डवेयर डेवलपर है। यह Nio की बढ़ती सहायक कंपनियों में से पहली है जो खास तौर पर मोबाइल टेक्नोलॉजी बिजनेस को टारगेट कर रही है। आगामी Nio फोन अगले साल आने की उम्मीद है। Nio के सीईओ को पहले यह कहते हुए देखा गया था कि कंपनी एक ऐसा मोबाइल फोन तैयार करने का प्लान बना रही है जो साल में एक बार लॉन्च होगा।

अपने अधिक कनेक्टेड Nio EVs के जरिए Nio के पास पहले से ही मोबाइल टेक्नोलॉजी में काफी कुछ करने के लिए है। Nio EV का इस्तेमाल करके शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए मॉडल एडवांस टेक्नलोॉजी का लाभ ले सकते हैं। ऐसी उम्मीद है कि जब Nio फोन आएगा, तो वह Nio इकोसिस्टम में आसानी से फिट हो जाएगा और एक शानदार ड्राइविंग अनुभव प्रदान करेगा। अपने स्मार्टफोन प्लान पर अभी तक Nio की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।

किसी भी मामले में एक Nio फोन एक शानदार गैजेट हो सकता है। यह काफी हद तक Nio EV के यूनिक डिजाइन पर तैयार किया जाएगा। इसमें शानदार फीचर्स को शामिल किया जाएगा जो कि यूजर्स को पसंद आ सकते हैं। ऐसी उम्मीद है कि Nio फोन एक iPhone से कम महंगा होगा।

Nio चीन की पहली ईवी कंपनी नहीं है जिसने टेक्नोलॉजी मार्केट के अन्य एरिया में बिजनेस शुरू करने की कोशिश की है। बीते साल BYD ने एक स्मार्टवॉच लॉन्च की जिसका इस्तेमाल उसकी कारों को अनलॉक करने के लिए किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. लंबे नाखून से फोन नहीं चलता? स्टूडेंट ने बनाई अनोखी नेल पॉलिश, ऐसे करेगी काम
  2. Infinix Note 60 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, रियर पैनल पर मिलेगा Active Matrix Display
  3. Airtel के ग्राहक 65 करोड़ के पार! बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी
  4. सरकार के 16.68 लाख ईमेल Zoho क्लाउड पर शिफ्ट, 180 करोड़ आया खर्च!
  5. आपके फोन में हो सकता है नकली WhatsApp ऐप! Meta ने यूजर्स को भेजा अलर्ट
  6. Redmi K90 Ultra में मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट 
  7. Honor ने लॉन्च किया 7000mAh बैटरी, 512GB तक स्टोरेज वाला X80i स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Axis Bank लाया कमाल का फीचर, बैंक जाए बिना आधार से होगा मोबाइल नंबर अपडेट, जानें कैसे
  9. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. Honor Play 80 Pro हुआ 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »