लॉन्च हुआ 16,000 एमएएच बैटरी वाला स्मार्टफोन

एनर्जाइज़र के एवेनिर मोबाइल्स ने एमडब्ल्यूसी 2018 में 3 नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनमें एनर्जाइज़र पावर मैक्स पी16के प्रो, एनर्जाइज़र पावर मैक्स पी490एस और एनर्जाइज़र हार्केस एच590एस शामिल हैं।

लॉन्च हुआ 16,000 एमएएच बैटरी वाला स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • एनर्जाइज़र ने एमडब्ल्यूसी 2018 में 3 नए स्मार्टफोन लॉन्च किए
  • तीनों फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले
  • एक स्मार्टफोन में तो 16,000 एमएएच की बैटरी भी
विज्ञापन
एनर्जाइज़र के एवेनिर मोबाइल्स ने एमडब्ल्यूसी 2018 में 3 नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनमें एनर्जाइज़र पावर मैक्स पी16के प्रो, एनर्जाइज़र पावर मैक्स पी490एस और एनर्जाइज़र हार्केस एच590एस शामिल हैं। तीनों फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है। सभी फोन 4 (2 फ्रंट और 2 रियर) कैमरे वाले हैं। पावर मैक्स पी16के प्रो में 16,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन की बड़ी बैटरी अभी से चर्चा का विषय बन गई है। कंपनी का कहना है कि उसका भारत में पहला स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होगा।
 

एनर्जाइज़र पावर मैक्स पी16 प्रो स्पेसिफिकेशन

हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो ऑउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। इसमें 5.99 इंच का फुल एचडी, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। फोन 8 कोर वाले मीडियाटेक हीलियो पी25 प्रोसेसर से लैस है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम दिए गए हैं। स्टोरेज 128 जीबी का है। कैमरे की बात करें तो हैंडसेट के रियर में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। एक 16 मेगापिक्सल और दूसरा 13 मेगापिक्सल। कैमरे के साथ फेस डिटेक्शन ऑटो फोकस फीचर और डुअल टोन एलईडी फ्लैश जोड़ा गया है। फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी, जीपीएस, मौज़ूद है। हैंडसेट में 16,000 एमएएच की बैटरी है, चो अभी से चर्चा का विषय बन गई है। बैटरी के दम पर फोन का वज़न 350 ग्राम है।
 

एनर्जाइज़र पावर मैक्स पी490एस स्पेसिफिकेशन

यह डुअल सिम हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। फोन में 4.95 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर से लैस है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी का है। स्टोरेज को 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाए जाने का विकल्प शामिल है। इसके रियर में 8 और 0.3 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है। फ्रंट कैमरे 5 और 0.3 मेगापिक्सल के हैं। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी मौज़ूद है। स्मार्टफोन साल की दूसरी तिमाही से बिकना शुरू हो जाएगा।
 

एनर्जाइज़र हार्डकेस एच590एस स्पेसिफिकेशन

हैंडसेट डुअल सिम है। इसमें 5.9 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा इसमें दी गई है। फोन में 8 कोर वाला मीडियाटेक पी23 प्रोसेसर दिया गया है, जो 6 जीबी रैम के साथ जुगलबंदी में काम करेगा। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी का है। 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। रियर में 16 व 0.3 मेगापिक्सल के कैमरे हैं। फ्रंट में 13 व 0.3 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं। फोन में 5,800 एमएएच की बैटरी है। यह भी साल 2018 की दूसरी तिमाही से उपलब्ध हो जाएगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी23
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता16000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.95 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6739
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.90 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी23
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5800 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »