Dreame E1 देगा 108 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ

ड्रीम टेक्नोलॉजी अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

Dreame E1 देगा 108 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ

Photo Credit: Dreame

Dreame E1 में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

ख़ास बातें
  • Dreame E1 में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Dreame E1 में 5जी, एनएफसी सपोर्ट, ड्यूल सिम, 3.5 मिमी हेडफोन जैक होगा।
  • Dreame E1 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन

ड्रीम टेक्नोलॉजी अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में एक सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के जरिए इसके स्पेसिफिकेशन्स कथित तौर पर सामने आए हैं। Dreame E1 स्मार्टफोन में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। सिंगल चार्ज में यह फोन 54 घंटे से ज्यादा बैकअप प्रदान करेगा। आइए Dreame E1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Dreame E1 Specifications (Leaked)

एमटी.टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक Dreame स्मार्टफोन यूरोपियन प्रोडक्ट रजिस्ट्री फॉर एनर्जी लेबलिंग (EPREL) डाटाबेस में लिस्ट किया गया है। इस डिवाइस का मॉडल नंबर W5110 है, जिसमें अन्य दस्तावेजों से पता चला है कि इसका नाम Dreame E1 है। Dreame E1 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें कथित तौर पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी होसकता है।

लिस्टिंग में बताया गया है कि Dreame E1 में 5जी, एनएफसी सपोर्ट, ड्यूल सिम, 3.5 मिमी हेडफोन जैक होगा। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टोरेज विस्तार के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट होगा। यह फोन धूल और पानी से बचाव IP64 रेटिंग से भी लैस हो सकता है। Dreame E1 में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। EU एनर्जी लेबल के अनुसार, सिंगल चार्ज में यह फोन 54 घंटे 35 मिनट तक चल सकता है। फोन की बैटरी 800 चार्जिंग साइकल तक झेल सकती है, जिसके बाद इसकी क्षमता 80 प्रतिशत से कम हो जाती है। यह फोन एनर्जी एफिशिएंसी 'क्लास A' है और ड्रॉप प्रोटेक्शन और रिपेयरेबिलिटी के लिए 'क्लास B' रेटिंग से लैस है। Dreame E1 की फोटो से पता चला है कि इसका डिजाइन Samsung Galaxy S25 Ultra जैसा हो सकता है, जिसके रियर मे ट्रिपल कैमरा लेंस है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Dreame E1, Dreame E1 Price, Dreame E1 Specifications, Dreame
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  4. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  6. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  7. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  8. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  9. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »