16450 तक सस्ते में खरीदें iPhone 14, Amazon सेल में इस ऑफर से हुआ सबसे सस्ता

ऑफर की बात की जाए तो Amazon Great Indian Festival Sale 2022 में iPhone 14 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2022 13:29 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2022 में iPhone 14 पर छूट मिल रही है।
  • iPhone 14 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये है।
  • Apple iPhone 14 में 6.1 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple ने बीते माह मार्केट में iPhone 14 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। लेटेस्ट सीरीज को भारत समेत दुनिया में काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आप इस लेटेस्ट सीरीज के iPhone 14 को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए Amazon पर चल रही Amazon Great Indian Festival Finale Days सेल काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। अमेजन की इस सेल में Apple iPhone 14 पर जमकर डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें आप बैंक ऑफर के जरिए कीमत कम कर सकते हैं और एक्सचेंज ऑफर लगाकर डील को धमाकेदार बना सकते हैं। आइए Apple iPhone 14 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 14 पर ऑफर
ऑफर की बात की जाए तो Amazon Great Indian Festival Sale 2022 में iPhone 14 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये है। अगर यह ईएमआई से खरीदा जाता है तो 3,817 रुपये की शुरुआती EMI में आपका हो सकता है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो ICICI Bank, Kotak  और Citi क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट (अधिकतम 1250 रुपये तक) मिल सकता है। वहीं इन्हीं बैंकों के कार्ड से सामान्य ट्रांजेक्शन पर अधिकतम 1 हजार रुपये तक बचत हो सकती है।

एक्सचेंज ऑफर की बात की जाए तो पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देने पर 15,200 रुपये तक की बचत की जा सकती है। हालांकि एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। सभी ऑफर का पूरा लाभ मिलने पर प्रभावी कीमत रुपये तक हो सकती है। 63,450 रुपये में यह मिल सकता है यानी कि 16450 तक कीमत सस्ती हो सकती है।

iPhone 14 के स्पेसिफिकेशंस
स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो iPhone 14 में 6.1 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1170x2532 पिक्सल और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह iOS 16 पर काम करता है। प्रोसेसर के लिए यह हैक्सा कोर Apple A15 Bionic (5 nm) से लैस है। कैमरा के मामले में इस आईफोन में f/1.5 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। इस आईफोन के फ्रंट में f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। डाइमेंशन को देखते हुए आईफोन 14 की लंबाई 146.7, चौड़ाई 71.5, मोटाई 7.8 mm और वजन 172 ग्राम है। 
Advertisement

Affiliate links may be automatically generated - see our ethics statement for details.

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • Bad
  • Dated design and notch
  • Very similar to iPhone 13
  • Relatively slow charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.06 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Goat Sale: ₹20000 में आने वाले टॉप 5 टैबलेट पर हो रही तगड़ी बचत
  2. अपने इलाके में कैसे चेक करें 5G नेटवर्क आ रहा है या नहीं? ऑनलाइन हो जाएगा सारा काम
  3. Oppo Reno 16c 5G vs Google Pixel 9a vs Samsung Galaxy S25 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Flipkart Goat Sale में Samsung Galaxy A36 5G पर मिल रहा ₹7,000 से ज्यादा डिस्काउंट
  5. Apple के फोल्डेबल iPhone को कस्टमर्स तक पहुंचने में हो सकती है देरी!
  6. Moto G77 Power में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹80 हजार में लॉन्च हुआ Nothing Phone 3 आधे प्राइस में! Prime Day Sale में आज आखिरी मौका
  8. 7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo G5i, Vivo G5z, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Xiaomi 18 Pro Max में हो सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  10. Vivo X300e के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.