चीनी AI मॉडल DeepSeek पर गिरी गाज, इस देश ने हटाया ऐप

चीनी AI स्टार्टअप DeepSeek का ऐप इटली में Apple के ऐप स्टोर और Google Play स्टोर दोनों से गायब हो गया है

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 जनवरी 2025 19:28 IST
ख़ास बातें
  • DeepSeek को इटली में ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से हटाया गया है।
  • DeepSeek सिक्योरिटी चिंताओं के चलते प्रतिबंधित की गई है।
  • DeepSeek की जबरदस्त ग्रोथ के बाद से प्राइवेसी संबंधित चिंताएं आई हैं।

DeepSeek हाल ही में सबसे ज्यादा डाउनलोड ऐप बनी है।

Photo Credit: DeepSeek

चीनी AI स्टार्टअप DeepSeek का ऐप इटली में Apple के ऐप स्टोर और Google Play स्टोर दोनों से गायब हो गया है, रेगुलेटरी नियमों के चलते ऐप को हटाया गया है। ऐप को अचानक हटाने का निर्णय इटली के डेटा प्रोटेक्शन ऑथेरिटी की जांच के बाद लिया गया है, जिसमें जांच की गई है कि DeepSeek यूजर्स डेटा को कैसे एकत्रित और प्रोसेस करता है। डेटा प्राइवेसी और सिक्योरिटी से संबंधित दिक्कतों के चलते AI कंपनी जांच के दायरे में आई है जो कि यूएसए और ऑस्ट्रेलिया में उठाई गई समान संभावनाओं से मिलती जुलती हैं।


डाटा प्राइवेसी है वजह


इटली की प्राइवेसी मॉनिटर करने वाली संस्था ने DeepSeek और उसकी संबंधित कंपनियों को अपने डेटा प्रोसेस के बारे में अहम खुलासा करने के लिए 20 दिन का समय दिया है। ऑफिशियल्स एकत्रित किए गए निजी डाटा के प्रकार, उसके सोर्स, उपयोग के तरीके और क्या यह चीन में सर्वर पर स्टोर है, इस पर क्लियरिटी मांग कर रहे हैं।  रेगुलेटरी ने यह भी पूछा है कि DeepSeek रजिस्टर्ड और अनरजिस्टर्ड दोनों यूजर्स को डेटा प्रोसेसिंग के बारे में कैसे जानकारी देता है, खासकर उन मामलों में जहां जानकारी वेब स्क्रैपिंग के जरिए हासिल की जाती है।

हाल ही में DeepSeek की जबरदस्त ग्रोथ के बाद से प्राइवेसी संबंधित चिंताएं सामने आई हैं। OpenAI के ChatGPT के साथ सीधे मुकाबला करने वाले एआई एसिस्टेंट के लॉन्च करने के बाद ऐप कई देशों में डाउनलोड चार्ट में टॉप पर पहुंच गया, जिससे अमेरिकी टेक इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धियों के बीच चिंता पैदा हो गई। इस बीच अमेरिकी ऑफिशियल्स बड़े स्तर पर डाउनलोड हुए चीनी एआई मॉडल से जुड़े नेशनल सिक्योरिटी रिस्क की संभावना का आकलन कर रहे हैं और अमेरिकी नौसेना ने डीपसीक का उपयोग करने को लेकर चेतावनी दी है। डेटा मैनेजमेंट में ट्रांसपेरेंसी एक महत्वपूर्ण मुद्दा बना हुआ है। कंपनी की प्राइवेसी पॉलिसी में कहा गया है कि यूजर्स डेटा चीन में सिक्योर सर्वर पर स्टोर किया जाता है और इसे संबंधित संस्थाओं और सर्विस प्रोवाइडर के साथ शेयर किया जा सकता है।
Advertisement

DeepSeek पर इटली का ऐसा प्रतिबंध कुछ नया नहीं है। आपको बता दें कि 2023 में देश ने यूजर्स डेटा सिक्योरिटी संबंधित चिंताओं के चलते ChatGPT पर कुछ समय के लिए प्रतिबंध लगा दिया। OpenAI ने प्लेटफॉर्म में कई बदलावों को लागू करके इन चिंताओं का जवाब दिया था, जिसमें डेटा प्रोसेसिंग के बारे में ज्यादा ट्रांसपेरेंसी, यूजर्स के लिए ऑप्ट-आउट राइट और 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की सिक्योरिटी के लिए ऐज वेरिफिकेशन आदि शामिल हैं। इन बदलावों के बाद चैटबॉट को फिर से शुरू किया गया था। जैसे-जैसे DeepSeek ग्लोबल स्तर पर लोकप्रियता हासिल कर रहा है, इसकी रेगुलेटरी चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: DeepSeek, Italy, AI, Apple App Store, Google Play Store

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.