कूलपैड नोट 3एस और मेगा 3 स्मार्टफोन आज होंगे भारत में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 नवंबर 2016 09:46 IST
कूलपैड इंडिया बुधवार को दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी इसके लिए नई दिल्ली में एक इवेंट भी आयोजित करने वाली है। चीनी कंपनी ने पहले ही जानकारी दे दी है कि किन स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। इन्हें नोट 3एस और मेगा 3 के नाम से जाना जाएगा। हालांकि, इनके बारे में नाम के अलावा और कुछ भी नहीं पता है। लॉन्च के दौरान ही इन स्मार्टफोन की उपलब्धता और कीमत का खुलासा होगा।

कूलपैड नोट 3एस पिछले साल अक्टूबर महीने में लॉन्च किए गए कूलपैड नोट 3 का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। इस दौरान कूलपैड ने कूलपैड नोट 3 लाइट और कूलपैड नोट 3 प्लस स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया। कूलपैड मेगा 3 हैंडसेट कुछ ही महीने पहले लॉन्च किए गए कूलपैड मेगा 2.5डी (रिव्यू) का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। दोनों ही स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है। कूलपैड के ज़्यादातर स्मार्टफोन की तरह इन्हें भी अमेज़न इंडिया पर बेचे जाने की उम्मीद है।

इन दोनों फोन के ज़रिए कूलपैड कम बजट फोन सेगमेंट में नई दावेदारी पेश करेगी। क्या कंपनी इनके ज़रिए मजबूत चुनौती दे पाएगी? ये आने वाले समय में ही पता लग सकेगा। दोनों ही स्मार्टफोन में 5.5 इंच के डिस्प्ले के साथ डुअल सिम और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट रहने की उम्मीद है।

10,000 रुपये के प्राइस रेंज में कूलपैड के नए स्मार्टफोन को शाओमी, लेईको और लेनोवो से कड़ी चुनौती मिलेगी। याद रहे कि लेनोवो ने मंगलवार को 9,999 रुपये में लेनोवो के6 पावर को लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन 4000 एमएएच की बैटरी, 3 जीबी रैम, 5 इंच फुल-एचडी डिस्प्ले और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.