कूलपैड नोट 5 लाइट का रिव्यू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 जुलाई 2017 11:28 IST
कूलपैड भारत में अपने बजट स्मार्टफोन पेश करती रही है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता 10,000 रुपये से कम कीमत वाली कैटेगरी में कई स्मार्टफोन पेश कर चुकी है। कूलपैड नोट 3 लाइट (रिव्यू) जब लॉन्च हुआ था, तब यह फिंगरप्रिंट सेंसर वाला सबसे किफ़ायती हैंडसेट था और यही इसकी लोकप्रियता की वज़ह भी रही। एक बार फिर कंपनी ने इसके मेटल बॉडी वाले अपग्रेड वेरिएंट कूलपैड नोट 5 लाइट के साथ इतिहास को दोहराने की कोशिश की है।

टक्कर कड़ी है और शाओमी व लेनोवो जैसी कंपनियां इस सेगमेंट में दमदार स्मार्टफोन पेश कर रही हैं। कूलपैड नोट 5 लाइट में इन डिवाइस को चुनौती देने के लिए बहुत कुछ है। क्या यह फोन बाज़ार में सफल हो पाएगा? आइये रिव्यू में जानते हैं।


कूलपैड नोट 5 लाइट डिज़ाइन
Advertisement
कूलपैड नोट 5 लाइट एक अच्छा दिखने वाला डिवाइस है और यह स्पेस ग्रे कलर में उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि यह मेटल यूनिबॉड का बना है, लेकिन यह प्रीमियम अहसास नहीं देता। फ्रेम और बटन को छूने पर ये प्लास्टिक के लगते हैं।

बॉडी में दूसरी तरफ पावर और वॉल्यूम बटन हैं। पावर बटन सही जगह दिया गया है और इस्तेमाल करने में आसान है। यह फोन हाइब्रिड डुअल सिम ट्रे के साथ आता है यानी एक साथ दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement

कूलपैड नोट 5 लाइट के डिस्प्ले पर 2.5डी ग्लास दिया गया है। फोन में स्क्रीन सुरक्षा के लिए हम आपको एक अडेप्टर इस्तेमाल करने की सलाह देंगे। डिस्प्ले के नीचे तीन कैपेसिटिव बटन हैं जो गूगल के स्टॉक लेआउट के उल्टे क्रम में दिए गए हैं। ये बटन बैकलिट नहीं हैं और इन्हें अंधेरे में इस्तेमाल करना मुश्किल होता है।
 

फोन का रियर किनारों पर मुड़ा हुआ है जिससे फोन को हाथ में पकड़ना सुविधाजनक लगता है। कैमरा रियर के बीचोंबीच हैं और इसके पास में एक एलईडी फ्लैश है। नोट 5 लाइट में कैमरे के नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर और एक लाउडस्पीकर है। लाउडस्पीकर के नीचे एक छोटा सा प्लास्टिक टैब है जिससे फोन के सतही स्थान पर रखे होने से आवाज़ दबती नहीं है।
Advertisement

कूलपैड नोट 5 लाइट स्पेसिफिकेशन और सॉफ्टवेयर
Advertisement
कूलपैड नोट 5 लाइट में 5 इंच डिस्प्ले है जो 720x1280 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। और क्रिस्प दिखता है। डिस्प्ले का रिज़ॉल्यूशन अच्छा है लेकिन कलर रीप्रोडक्शन बहुत ज़्यादा सटीक नहीं है। सब कुछ वाश्ड आउट लगता है। अगर आपने कभी एमोलेड डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है, तो आपको इस डिस्प्ले की आदत पड़ने में थोड़ा समय लगेगा।

इस फोन में बजट लेवल के स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। कूलपैड नोट 5 लाइट में एक मीडियाटेक 6735 प्रोसेसर है जो 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। प्रोसेसर थोड़ा पुराना है। और प्रतिद्वंदी फोन में दिए गए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 और 430 प्रोसेसर होने के चलते नोट 5 लाइट पीछे रह जाता है। कूलपैड नए एमटी6737 प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती थी, इस प्रोसेसर को ज़्यादा महंगे असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स में इस्तेमाल किया गया है।

इस फोन में 3 जीबी रैम है और हमें फोन में 1 जीबी से ज़्यादा रैम हर समय खाली मिली। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी मिलती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ध्यान रखें कि दूसरी सिम इस्तेमाल करने की स्थिति में आपको सीमित स्टोरेज से ही काम चलाना पड़ेगा।
 

सॉफ्टवेयर की बात करें तो, कूलपैड नोट 5 लाइट एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित कूल यूआई पर चलता है। लोकप्रिय स्टॉक एंड्रॉयड से तुलना करें तो यह यूआई काफ़ी अलग है। एक अलग पैनल में फटाफट किए जाने वाले टॉगल हैं जैसे कि आईओएस की तरह स्क्रीन पर नीचे से ऊपर स्वाइप करने पर एक अलग पैनल खुल जाता है, जबकि नोटिफिकेशन शेड को सामान्य तरीके से ऊपर से नीचे स्वाइप कर देखा जा सकता है। कोई ऐप ड्रॉर नहीं है और सभी ऐप इंस्टॉल होने पर होम स्क्रीन पर ही दिखते हैं। इस स्मार्टफोन में ज़ुईमेई वेदर, एक्सप्लोरी कीबोर्ड और टचपल कीबोर्ड साथ आते हैं।

डिवाइस का कमांड सेंटर कूल मैनेजर ऐप है और इससे आप अपनी जरूरत के मुताबिक फंक्शन सेट कर सकते हैं। इससे एक इंटरफेस में ही रैम, परमिशन और बैटरी मैनेजमेंट की सुविधा मिलती है जो बेहद काम की है। बैटरी मैनेजमेंट के लिए, पहले से कॉमन, आउटडोर और अल्ट्रा मोड सेट मिलेंगे। इसके अलावा के कूल स्टोर भी है जहां यूज़र को ई-कॉमर्स साइटों की डील लिस्ट मिलेंगी और आप यहां लोकप्रिय गेम व ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। अच्छी बात है कि, इससे स्पैम नोटिफिकेशन नहीं मिलतीं।

कूलपैड नोट 5 लाइट कैमरा
नोट 5 लाइट में रियर पर एक एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह अपर्चर एफ/2.2 के साथ आता है। कैमरा ऐप को कूलपैड ने कस्टमाइज़ किया है और इसमें कुछ दूसरे विकल्प दिए गए हैं। फोन में एक प्रो मोड है जिससे मैनुअल कंट्रोल, एक ब्यूटिफाई मोड और एक अलग नाइट मोड मिलता है।

ब्यूटिफाई से तस्वीरों के दाग धब्बे दूर कर उन्हें बेहतर किया जा सकता है। नाइट मोड से शटर देर तक खुला रहता है। हाथ स्थिर रखने पर, कम रोशनी में ली जाने वालीं तस्वीरें नॉर्मल मोड से ज़्यादा बेहतर आतीं हैं।

कूलपैड नोट 5 लाइट के कैमरा ऐप से जिफ़ और पैनोरमा भी रिकॉर्ड करने का विकल्प मिलता है। फोन में एक एचडीआर मोड है जिसे ऑटो या फिर हर तस्वीर लेने के दौरान ऑन किया जा सकता है। नोट 5 से 720 पिक्सल तक की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। रिकॉर्डिंग के दौरान स्क्रीन पर टैप करने से फोकस एडजस्ट किया जा सकता है।

कूलपैड नोट 5 लाइट से ली गईं तस्वीरें अच्छी आती हैं। तस्वीरें लेने के दौरान हाथ को स्थिर रखने की जरूरत होती है नहीं तो ये धुंधली हो जाती हैं। एचडीआर मोड ऑन होने से तस्वीरें आने में देरी होती है। एचडीआर मोड पर तस्वीर लेने पर कोई हलचल होने से तस्वीर घोस्ट इमेज में बदल जाती है। बढ़िया रोशनी में क्लोज़-अप शॉट अच्छे और शार्प आते हैं।
 

कूलपैड नोट 5 लाइट में फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे के इस्तेमाल के दौरान ब्यूटिफाई मोड डिफॉल्ट तौर पर एक्टिव हो जाता है। इसमें फिक्स्ड फोकस है लेकिन इन्हें सीधे सोशल मीडिया पर साझा किया जा सकता है। कम रोशनी में तस्वीरें लेने पर सेल्फी फ्लैश की मदद मिलती है।

कूलपैड नोट 5 लाइट परफॉर्मेंस
नोट 5 लाइट को ज़्यादा बेहतर आंकड़े नहीं मिले। और यह स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर वाले रेडमी 3एस प्राइम (रिव्यू) से पीछे रहा। इसके अलावा हाल ही में लॉन्च हुए कम कीमत वाले रेडमी 4ए ने भी नोट 5 को पीछे छोड़ा दिया।

हमने कूलपैड नोट 5 लाइट में गेम भी खेले और परिणाम संतोषजनक रहे। हमने एसफाल्ट 8 और रियल रेसिंग 3 लोड किए और लोड होने में सामान्य से अधिक समय लगा लेकिन खेलने में कोई दिक्कत नहीं हुई। देर तक गेम खेलने के बावज़ूद फोन गर्म नहीं हुआ। हालांकि फोन छूने पर गर्म महसूस हुआ लेकिन पकड़ने में असुविधाजनक नहीं रहा।

कूलपैड नोट 5 लाइट में 2500 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है। इसमें मीडियाटेक 6735 प्रोसेसर है और सामान्य इस्तेमाल के साथ फोन बैटरी एक दिन चल जाती है। हमारे एचडी वीडियो लूप टेस्ट में, फोन की बैटरी ने 9 घंटे और 7 मिनट तक साथ दिया। करीब एक घंटे तक जीपीएस नेविगेशन के दौरान 20 प्रतिशत की बैटरी खर्च हो गई लेकिन फोन बहुत ज़्यादा गर्म नहीं हुआ, जो कि एक अच्छा संकेत है। बैटरी डिसचार्ज होने की स्थिति में बॉक्स में आने वाला 7.5 वाट का चार्जर करीब दो घंटे और आधे घंटे में फोन को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर देता है।
 

कूलपैड नोट 5 लाइट में दिया गया फिंगरप्रिंट स्कैनर फोन में एकदम सही जगह दिया गया है। और इस कीमत वाले फोन में आने वाला सबसे तेज स्कैनर है। विभिन्न यूज़र अकाउंट के लिए अलग-अलग फिंगरप्रिंट सेट किए जा सकते हैं,  जिससे आप उचित फिंगरप्रिंट से फोन को अनलॉक कर वर्क या पर्सनल अकाउंट में स्विच कर सकें। फिंगरप्रिंट सेंसर से ऐप लॉक करने, किसी इनकमिंग कॉल का जवाब देने, किसी कॉल को रिकॉर्ड करने, डिस्प्ले ऑफ करने जैसे दूसरे टास्क भी कर सकते हैं।

हमारा फैसला
कूलपैड नोट 5 लाइट अभी एक ऐसे प्राइस सेगमेंट में है जहां हर हफ्ते एक नया स्मार्टफोन एंट्री कर लेता है। फोन से बड़ी उम्मीदें हैं और कुछ दूसरे बड़े ब्रांड वाले फोन की तुलना में यह एक अच्छा विकल्प दिइखता है। बहरहाल, अभी भी चीनी कंपनियों, और ख़ासकर शाओमी रेडमी 3एस से इसे कड़ी चुनौती मिलेगी।

फोन में कुछ बातें बेहद अच्छी हैं। नोट 5 लाइट की बिल्ड क्वालिटी अच्छी है। 3 जीबी रैम और एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन में एकमात्र खामी मीडियाटेक प्रोसेसर है जिससे फोन धीमा चलता है। लेकिन अगर आप शाओमी की फ्लैश सेल में अपनी किस्मत आजमा कर थक चुके हैं तो, नोट 5 एक अच्छा किफ़ायती विकल्प है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Fingerprint scanner
  • Good looks and build quality
  • 3GB of RAM
  • Bad
  • Weak processor
  • Average camera quality
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6735व्यू

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  4. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  5. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  8. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  2. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  4. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  5. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  6. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  7. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  9. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  10. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.