Coolpad Note 5 Lite C लॉन्च, इसमें है एंड्रॉयड 7.1 नूगा

चीनी कंपनी कूलपैड ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन कूलपैड नोट 5 लाइट सी लॉन्च कर दिया है। कूलपैड नोट 5 लाइट सी कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जो ऑफलाइन एक्सक्लूसिव होगा। कूलपैड नोट 5 लाइट लॉन्च के साथ ही कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि कूलपैड का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन 20 अगस्त को लॉन्च होगा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 24 जनवरी 2018 18:06 IST
ख़ास बातें
  • कूलपैड नोट 5 लाइट सी की कीमत 7,777 रुपये है
  • इस स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज है
  • स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 7.1 नूगा दिया गया है
चीनी कंपनी कूलपैड ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन कूलपैड नोट 5 लाइट सी लॉन्च कर दिया है। कूलपैड नोट 5 लाइट सी कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जो ऑफलाइन एक्सक्लूसिव होगा। कूलपैड नोट 5 लाइट लॉन्च के साथ ही कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि कूलपैड का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन 20 अगस्त को लॉन्च होगा और इसे एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। Coolpad Note 5 Lite C की अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया एंड्रॉयड 7.1 नूगा।
 

कूलपैड नोट 5 लाइट सी कीमत व उपलब्धता

कूलपैड नोट 5 लाइट सी को कंपनी ने 7,777 रुपये के किफ़ायती दाम में लॉन्च किया है। और यह फोन दो कलर वेरिएंट ग्रे व गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। फोन को 5 अगस्त, शनिवार से देश के 8 राज़्यों दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के 3,000 मल्टी-ब्रांड स्टोर से खरीदा जा सकेगा।
Advertisement
 

कूलपैड नोट 5 लाइट सी के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

इस बजट स्मार्टफोन में 1280 x 720 पिक्सल्स रिज़ॉल्यूशन वाला 5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है। फोन में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर और एड्रेनो 304 जीपीयू दिया गया है। इस डिवाइस में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन में फोटोग्राफी करने के लिए अपर्चर एफ/2.4, एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और अपर्चर एफ/2.4 के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन को पावर देने के लिए 2500 एमएएच की बैटरी है जिसके 240 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा, 2जी, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा फोन में लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए हैं। इस फोन का डाइमेंशन 142.4x70.4x7.95 मिलीमीटर और  वज़न 139 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.