कूलपैड नोट 3एस और मेगा 3 स्मार्टफोन बुधवार को होंगे भारत में लॉन्च

कूलपैड नोट 3एस और मेगा 3 स्मार्टफोन बुधवार को होंगे भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • कूलपैड नोट 3एस हैंडसेट कूलपैड नोट 3 का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा
  • लॉन्च के दौरान ही इन स्मार्टफोन की उपलब्धता और कीमत का खुलासा होगा
  • दोनों ही स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है
विज्ञापन
कूलपैड जल्द ही भारत में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी के लिए इसके लिए मीडिया इनवाइट भी भेजे हैं। जानकारी दी गई है कि 30 नवंबर को कूलपैड नोट 3एस और कूलपैड मेगा 3 स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में पेश किए जाएंगे। लॉन्च के दौरान ही इन स्मार्टफोन की उपलब्धता और कीमत का खुलासा होगा।

कूलपैड नोट 3एस पिछले साल अक्टूबर महीने में लॉन्च किए गए कूलपैड नोट 3 का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। इस दौरान कूलपैड ने कूलपैड नोट 3 लाइट और कूलपैड नोट 3 प्लस स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया। कूलपैड मेगा 3 हैंडसेट कुछ ही महीने पहले लॉन्च किए गए कूलपैड मेगा 2.5डी (रिव्यू) का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। दोनों ही स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है। कूलपैड के ज़्यादातर स्मार्टफोन की तरह इन्हें भी अमेज़न इंडिया पर बेचे जाने की उम्मीद है।

इन दोनों फोन के ज़रिए कूलपैड कम बजट फोन सेगमेंट में नई दावेदारी पेश करेगी। क्या कंपनी इनके ज़रिए मजबूत चुनौती दे पाएगी? ये आने वाले समय में ही पता लग सकेगा। दोनों ही स्मार्टफोन में 5.5 इंच के डिस्प्ले के साथ डुअल सिम और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट रहने की उम्मीद है।

भारतीय मार्केट में कूलपैड का आखिरी फोन नोट 5 था। यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ 4010 एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस है। हैंडसेट की कीमत 10,999 रुपये है और एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है। कूलपैड नोट 5 की सबसे अहम खासियत डुअल स्पेस सिस्टम है जिसकी झलक हमें कूलपैड मैक्स में देखने को मिली थी। इसकी मदद से यूज़र एक ही फोन में व्हाट्सऐप, फेसबुक, मैसेंजर और अन्य ऐप के दो अकाउंट रख सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  2. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
  3. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
  4. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
  5. Pova 8 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: ₹50000 में कौन सा है बेस्ट
  6. अमेरिकी कंपनी Microsoft को चीन दिखाएगा बाहर का रास्ता? सरकारी सिस्टम से हटेगा Windows
  7. भारत ने रचा इतिहास, पहली बार में बना डाली नेटवर्किंग चिप VIHAAN, अब नहीं करना पड़ेगा आयात!
  8. UPI से पेमेंट पर चार्ज लगाने का रास्ता खुला, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी भुगतान से जुड़े कानूनों को मंजूरी
  9. मोबाइल के दाम 7वें आसमान पर! ₹7 हजार महंगा हुआ Vivo T5 Pro स्मार्टफोन, अब मिलेगा इतने का
  10. 9100mAh बैटरी वाला iQOO Neo11 Ultra हुआ लॉन्च, जितना मर्जी इस्तेमाल करो बैटरी नहीं होगी खत्म
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »