कूलपैड नोट 3 लाइट का लिमिटेड गोल्ड एडिशन लॉन्च, कीमत 7,499 रुपये

कूलपैड नोट 3 लाइट का लिमिटेड गोल्ड एडिशन लॉन्च, कीमत 7,499 रुपये
विज्ञापन
कूलपैड ने अपने कूलपैड नोट 3 लाइट स्मार्टफोन का लिमिटेड गोल्ड एडिशन पेश किया है। कंपनी ने कूलपैड नोट 3 लाइट की 5 लाख यूनिट बिक्री के बाद लिमिटेड गोल्ड एडिशन लॉन्च किया है। कूलपैड नोट 3 लाइट का नया गोल्ड वेरिएंट एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। 9 जून से इस लिमिटेड एडिशन को 7,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

कूलपैड नोट 3 लाइट को इसी साल जनवरी की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। कूलपैड नोट 3 लाइट स्मार्टफोन कूलपैड नोट 3 का अपग्रेडेड स्मार्टफोन था जिसे कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया था।

याद दिला दें कि, डुअल-सिम डुअल-4जी कूलपैड नोट 3 लाइट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है जिसके ऊपर कूल यूआई 6.0 स्किन का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में 5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट के साथ मौजूद होगा 3 जीबी का रैम। यह स्मार्टफोन की अहम खासियतों में से है। एक और खासियत फिंगरप्रिंट सेंसर है जो बैकपैनल पर प्राइमरी कैमरे के नीचे मौजूद है।

कूलपैड नोट 3 लाइट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं।

नोट 3 लाइट में 2500 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा इसके 10 घंटे तक का टॉक टाइम और 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और डिजिटल कंपास दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »