Coolpad Cool Play 6 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, इसमें है 6 जीबी रैम

कूलपैड ने भारत में अपने अगले स्मार्टफोन कूल प्ले 6 के बारे में जानकारी देना शुरू कर दिया है। चीनी कंपनी ने अपने फेसबुक पेज पर नए कूलपैड कूल प्ले 6 के 20 अगस्त को लॉन्च करने की पुष्टि की।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 अगस्त 2017 11:13 IST
ख़ास बातें
  • कूलपैड कूल प्ले 6 को सबसे पहले मई में चीन में लॉन्च किया गया था
  • कूलपैड कूल प्ले 6 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है
  • फोन में 6 जीबी रैम है
कूलपैड ने भारत में अपने अगले स्मार्टफोन कूल प्ले 6 के बारे में जानकारी देना शुरू कर दिया है। चीनी कंपनी ने अपने फेसबुक पेज पर नए कूलपैड कूल प्ले 6 के 20 अगस्त को लॉन्च करने की पुष्टि की।

कूलपैड कूल प्ले 6 को सबसे पहले मई में चीन में लॉन्च किया गया था। और इसे बाज़ार में एक गेमिंग डिवाइस के तौर पर पेश किया जा रहा है। फोन में 4060 एमएएच की बैटरी और 6 जीबी रैम है। फोन को चीन में 1,499 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया था, और भारत में भी इस फोन को इसी कीमत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

याद दिला दें कि कूलपैड कूल प्ले 6 में एक मेटल फ्रेम है। रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर और डुअल कैमरा सेटअप है। फोन को सॉफ्ट गोल्ड और ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया था, और डिवाइस के दांयीं तरफ़ वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन हैं। फोन में नीचे की तरफ़ दो स्पीकर ग्रिल है जिनके बीच में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, कूलपैड कूल प्ले 6 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है और इसमें 5.5 इंच फुल एचडी  (1080x1920 पिक्सल्स) डिस्प्ले है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल्स) डिस्प्ले है। फोन में 6 जीबी रैम है जो डिवाइस की एक और ख़ासियत है। इस फोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो, कूलपैड कूल प्ले 6 में एक डुअल कैमरा सेटअप है- जिसमें मोनोक्रोम और डेप्थ ऑफ फील्ड फंक्शन के लिए 13 मेगापिक्सल के दो सोनी सेंसर है। रियर सेंसर 6पी लेंस, ऑटोफोकस, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश और अपर्चर एफ/2.0 के साथ आता है। सेल्फी के लिए फोन में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। स्मार्टफोन में 4060 एमएएच की बैटरी है जिससे 252 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम, 9 घंटे तक का इंटरनेट ब्राउजिंग, 8 घंटे तक का वीडियो वॉचिंग और 6 घंटे तक का गेमिंग अनुभव मिलने का दावा किया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Decent battery life
  • Fast fingerprint scanner
  • Bad
  • Average camera performance
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.