Coolpad Cool Play 6 अब नए रंग में भी उपलब्ध

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड ने भारतीय मार्केट अपने कूलपैड कूल प्ले 6 हैंडसेट को अगस्त महीने में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने Coolpad Cool Play 6 को नए रंग में उपलब्ध कराया है। फोन अब शीन ब्लैक रंग में भी मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 नवंबर 2017 18:23 IST
ख़ास बातें
  • फोन अब शीन ब्लैक रंग में भी मिलेगा
  • अब तक ग्राहक यह फोन सिर्फ गोल्ड रंग में खरीद पा रहे थे
  • 3 नवंबर से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड ने भारतीय मार्केट अपने कूलपैड कूल प्ले 6 हैंडसेट को अगस्त महीने में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने Coolpad Cool Play 6 को नए रंग में उपलब्ध कराया है। फोन अब शीन ब्लैक रंग में भी मिलेगा। अब तक ग्राहक यह फोन सिर्फ गोल्ड रंग में खरीद पा रहे थे। नए रंग वेरिएंट में यह फोन 3 नवंबर से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा।

Coolpad Cool Play 6 की अहम खासियतों में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे और 6 जीबी रैम शामिल हैं। इस फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलने का भी वादा है।
Advertisement


कूलपैड कूल प्ले 6 स्पेसिफिकेशन

नए कूलपैड स्मार्टफोन में एक 5.5 इंच एचडी (1080x1920 पिक्सल्स) डिस्प्ले है और यह एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा आधारित कस्टम जर्नी यूआई पर चलता है। इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम है। कूलपैड कूल प्ले 6 में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। डुअल सिम फोन, हाइब्रिड सेटअप के साथ आता है।
Advertisement

(टेक्नोलॉजी की दुनिया के वीडियो का नया ठिकाना। आ गया है गैजेट्स 360 हिंदी का अपना यूट्यूब पेज। सब्सक्राइब करें)

कूलपैड कूल प्ले 6 में रियर पर 13 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं, जो अपर्चर एफ/2.0, डुअल-टोन, डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। और एचडीआर व 4के वीडियो सपोर्ट करते हैं। फोन के फ्रंट में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। कनेक्टिविटी की बात करें तो कूल प्ले 6 में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट हैं। इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है। और कूलपैड का दावा है कि सॉफ्टवेयर को इस हिसाब से ऑप्टिमाइज़ किया है कि बैटरी लंबे समय तक चले।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Decent battery life
  • Fast fingerprint scanner
  • Bad
  • Average camera performance
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.