48MP ड्युल कैमरा सेटअप से लैस Coolpad Cool 20 फोन 25 मई को होगा लॉन्च

कूलपैड कूल 20 कंपनी का मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा, जो कि मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा, इसमें फोटोग्राफी के लिए 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

48MP ड्युल कैमरा सेटअप से लैस Coolpad Cool 20 फोन 25 मई को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • Coolpad Cool 20 में मिलेगा 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • कूलपैड कूल 20 फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से होगा लैस
  • फोन में मिलेगा 4+ नेटवर्क
विज्ञापन
Coolpad Cool 20 स्मार्टफोन 25 मई को लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, लॉन्च से पहले कंपनी ने कूलपैड कूल 20 स्मार्टफोन से संबंधित कई स्पेसिफिकेशन की जानकारी सार्वजनिक कर दी है। कूलपैड कूल 20 कंपनी का मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा, जो कि मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा, इसमें फोटोग्राफी के लिए 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। यही नहीं, कंपनी ने दावा किया है कि इसमें 4G+ नेटवर्क दिया जाएगा, जो कि 4जी से तेज़ काम करेगा। इसके अलावा आपको इस फोन में तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।

Coolpad कंपनी अपने आगामी मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर Coolpad Cool 20 फोन 25 मई को लॉन्च करने वाली है। लॉन्चिंग से कुछ दिन पहले कंपनी ने इस स्मार्टफोन के कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो के जरिए सार्वजनिक कर दी है। कंपनी के मुताबिक यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि Mali-G52 MP2 जीपीयू के साथ स्थित होगा। इस प्रोसेसर में दो कोर्टेक्स-ए75 कोर और छह कोर्टेक्स-ए55 कोर दिए जाएंगे, जिसकी क्लॉक स्पीड क्रमश: 2.0GHz और 1.8GHz होगी।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 48 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें Arcsoft की इमेज प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी दी जाएगी। इसके अलावा, फोन में नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड और एचडीआर मोड समेत कई फीचर दिए जा सकते हैं। कंपनी ने इस फोन से ली गई कुछ कथित तस्वीरों को भी साझा किया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

फोन की स्टोरेज 128 जीबी होगी, जिसके माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »