कूलपैड कूल 1 डुअल भारत में लॉन्च, इसमें है 4 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2016 13:20 IST
ख़ास बातें
  • एक वेरिएंट 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा
  • दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है
  • दोनों ही वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है
कूलपैड कूल 1 डुअल स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसके दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। एक वेरिएंट 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा जो सिर्फ ऑनलाइन स्टोर में मिलेगा। वहीं, दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। यह सिर्फ ऑफलाइन रिटेल स्टोर में उपलब्ध कराया जाएगा। दोनों ही वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट 5 जनवरी से अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। वहीं, ऑफलाइन वेरिएंट की बिक्री की तारीख का ऐलान कंपनी द्वारा बाद में किया जाएगा।

गौर करने वाली बात है कि इस फोन को कूलपैड और लेईको की साझेदारी में बनाया गया है। कूलपैड कूल 1 डुअल स्मार्टफोन को इससे पहले चीन में अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था। चीनी मार्केट में इसका एक और वेरिएंट लॉन्च किया गया था जो 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस वेरिएंट को भारत में लॉन्च करने के संबंध में अभी कुछ नहीं बताया गया है।
Advertisement

इस हैंडसेट की सबसे अहम खासियत 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। यह एफ/ 2.0 अपर्चर, फेज़-डिटेक्शन ऑटो फोकस (पीडीएएफ), 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, 720 पिक्सल स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कूलपैड कूल1 डुअल में दो सिम (नैनो + नैनो) इस्तेमाल किए जा सकेंगे। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एमएसएम8976 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 510 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।

हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। कूलपैड कूल1 डुअल में 4000 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। इसका डाइमेंशन 152x74.8x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 173 ग्राम। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी, वॉयस ओवर एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। भारत में यह हैंडसेट गोल्ड और सिल्वर कलर में मिलेगा। इंफ्रारेड, जायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी और लाइट सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Speedy app performance
  • Good build quality
  • Sharp display
  • Bad
  • No expandable storage
  • Generic design
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Coolpad, Leeco, Coolpad Cool 1 Dual Launched
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  2. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  4. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  5. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  7. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  8. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  9. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  10. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.