कूल चेंजर 1सी स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 4060 एमएएच की बैटरी

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2016 10:28 IST
ख़ास बातें
  • हैंडसेट में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है
  • लेईको और कूलपैड के कूल चार्जर 1सी में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • यह लेईको और कूलपैड की साझेदारी का दूसरा स्मार्टफोन है
लेईको और कूलपैड ने अपनी साझेदारी का दूसरा स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसे कूल चेंजर 1सी का नाम दिया गया है। यह स्मार्टफोन कूलपैड की आधिकारिक साइट के साथ लेमॉल डॉट कॉम और जेडी डॉट कॉम पर रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है। इसकी कीमत 899 चीनी युआन (करीब  9,000 रुपये) है और चीनी मार्केट में यह 6 दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

कूल चेंजर 1सी में 5.5 इंच का फुल-एचडी आईपीएस (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर है जिसमें चार कोर 1.2 गीगाहर्ट्ज़ की और बाकी चार कोर 1.8 गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉकस्पीड देंगे। हैंडसेट में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित ईयूआई 5.8 पर चलेगा। लेईको और कूलपैड के कूल चार्जर में 1सी में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो डुअल टोन एलईडी फ्लैश, एफ/2.0 अपर्चर, पीडीएएफ और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट से लैस है। चेंजर 1सी में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

कूल चेंजर 1सी का डाइमेंशन 152x74.8x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम। हैंडसेट 4जी, वीओएलटीई सपोर्ट, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएगा। हैंडसेट में 4060 एमएएच की बैटरी है और यह फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

याद रहे कि लेईको और कूलपैड ने अपने कूल रेंज के पहले स्मार्टफोन कूल1 डुअल को अगस्त महीने में लॉन्च किया था। इसे 1,099 चीनी युआन में लॉन्च किया गया था।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.