Realme 5s और Redmi Note 8 में कौन बेहतर?

Realme 5s vs Redmi Note 8: कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर रियलमी 5एस और शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो स्मार्टफोन में कौन है बेहतर? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 27 नवंबर 2019 14:26 IST
ख़ास बातें
  • Snapdragon 665 SoC से लैस है Realme 5s
  • Redmi Note 8 में है 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज
  • शाओमी रेडमी नोट 8 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है

Realme 5s vs Redmi Note 8: रियलमी 5एस और रेडमी नोट 8 में कौन बेहतर?

Realme 5s vs Redmi Note 8: रियलमी 5एस भारत में लॉन्च किया जा चुका है। Realme ब्रांड का यह स्मार्टफोन 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मार्केट में उतारा गया है। Realme 5s के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे हैं और इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। रियलमी के इस बजट स्मार्टफोन (Budget Smartphones) में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। मार्केट में रियलमी 5एस की सीधी भिड़ंत Xiaomi के Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन से होगी। कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Realme 5s और शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो स्मार्टफोन में कौन है बेहतर? आइए जानते हैं...
 

Realme 5s vs Redmi Note 8 Price in India

भारत में रियलमी 5एस के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 10,999 रुपये है। Realme ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के तीन कलर वेरिएंट उतारे गए हैं, क्रिस्टल ब्लू, क्रिस्टल पर्पल और क्रिस्टल रेड।
Advertisement

यह भी पढ़ें-  Realme 5s और Realme 5 एक-दूसरे से कितने अलग?


दूसरी तरफ, शाओमी रेडमी नोट 8 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। शाओमी ब्रांड का यह फोन नेप्ट्यून ब्लू, मूनलाइट व्हाइट, कॉसमिक पर्पल और स्पेस ब्लैक रंग में बेचा जाता है।
 

Realme 5s vs Redmi Note 8 specifications   

डुअल-सिम (नैनो) वाला रियलमी 5एस स्मार्टफोन Android Pie पर आधारित कलरओएस 6 पर चलता है तो वहीं रेडमी नोट 8 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर काम करता है। सबसे पहले बात करते हैं डिस्प्ले की। Realme स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी+ (720 x 1600 पिक्सल) डिस्प्ले है। साथ ही इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89 प्रतिशत है, स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ का इस्तेमाल किया गया है।

दूसरी तरफ, रेडमी नोट 8 में 6.39 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन दी गई है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90 प्रतिशत और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है।
Advertisement


अब बात प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज की। रियलमी 5एस और रेडमी नोट 8 दोनों ही स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर है। Xiaomi के रेडमी नोट 8 स्मार्टफोन में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज है। वहीं, Realme ब्रांड के इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक स्टोरेज है। गौर करने वाली बात यह है कि रेडमी नोट 8 में माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है तो वहीं रियलमी 5एस में कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना ही संभव है।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। रियलमी 5एस के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे दिए गए हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/1.8 है। साथ में 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/2.25, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा सेंसर, इसका अपर्चर एफ/2.4 और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर भी एफ/2.4 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो एचडीआर, एआई ब्यूटीफिकेशन और टाइम लैप्स जैसे फीचर्स के साथ आता है।
Advertisement

Xiaomi ने अपने रेडमी नोट 8 में चार रियर कैमरे दिए हैं। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर होंगे। इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है।

अब बात बैटरी क्षमता की। Realme 5s में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। वहीं, दूसरी तरफ, रेडमी नोट 8 में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। रिटेल बॉक्स में 18 वॉट का चार्जर भी दिया गया है।

अब बात कनेक्टिविटी की। रियलमी 5एस में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और ग्लोनॉस शामिल है। Realme ब्रांड के इस फोन की लंबाई-चौड़ाई 164.4x75.6x9.3 मिलीमीटर और वज़न 198 ग्राम है। रियलमी 5एस में दिए सेंसर्स की बात करें तो एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, कंपास और बैक पैनल पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

रेडमी नोट 8 में कनेक्टिविटी के लिए जीपीएस, ए-जीपीएस, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, आईआर ब्लास्टर और वाई-फाई डायरेक्ट शामिल है। Redmi Note 8 में दिए गए सेंसर्स की अगर बात की जाए तो इसमें एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, डिजिटल कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल है। फोन का डाइमेंशन 158.3x75.3x8.35 मिलीमीटर और वज़न 188 ग्राम है।
 
रियलमी 5s बनाम रेडमी नोट 8

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.50 इंच6.30 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा
13-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
128 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
5000 एमएएच4000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 9 Pieएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन
720x1600 पिक्सल1080x2280 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.506.30
रिज़ॉल्यूशन
720x1600 पिक्सल1080x2280 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
-19.5:9

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
रैम
4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
128 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
256512
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांहां

कैमरा

रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल (f/1.8, 1.6-micron) + 8-मेगापिक्सल (f/2.25) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)48-मेगापिक्सल (f/1.79) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)
रियर ऑटोफोकस
फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसहां
रियर फ्लैश
हांहां
फ्रंट कैमरा
13-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल (f/2.0)
फ्रंट फ्लैश
नहीं-

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
ColorOS 6.0MIUI 10

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
यूएसबी ओटीजी
हां-
माइक्रो यूएसबी
हां-
सिम की संख्या
22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहां
यूएसबी टाइप सी
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, striking looks
  • Very good battery life
  • Cameras perform well in daylight
  • Dedicated microSD card slot
  • Bad
  • No fast charging
  • Cameras struggle in low light
  • A little heavy and bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Full-HD+ screen
  • Bad
  • Not great for gaming
  • Camera quality and UI could be improved
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  4. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  5. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  6. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  7. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  8. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  9. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  10. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.