iQOO 13 vs Realme GT 7 Pro: जानें कौन सा स्मार्टफोन है बेस्ट

iQOO ने चीन के बाद अब भारत में iQOO 13 स्‍मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।

iQOO 13 vs Realme GT 7 Pro: जानें कौन सा स्मार्टफोन है बेस्ट

Photo Credit: iQOO/Realme

iQOO 13 और Realme GT 7 Pro में 12GB RAM है।

ख़ास बातें
  • iQOO 13 में 6.82 इंच की 2K AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है।
  • Realme GT 7 Pro में 6.78 इंच की 8T LTPO Eco² OLED प्लस डिस्प्ले है।
  • iQOO 13 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है।
विज्ञापन
iQOO ने चीन के बाद अब भारतीय बाजार में iQOO 13 स्‍मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन को दो रैम और स्‍टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन की टक्कर Realme GT 7 Pro से हो रही है। यहां हम आपको iQOO 13 और Realme GT 7 Pro की बीच तुलना करके बता रहे हैं। आइए iQOO 13 और Realme GT 7 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस कके बारे में विस्तार से जानते हैं।


iQOO 13 vs Realme GT 7 Pro:


iQOO 13, Realme GT 7 Pro Price
iQOO 13 के 12GB+256GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 55,999 रुपये है। यह फोन कलर ऑप्शन के मामले में लीजेंड (व्हाइट) और नार्डो ग्रे में उपलब्ध है।

Realme GT 7 Pro के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 65,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन मार्स ऑरेंज और गैलेक्सी ग्रे कलर्स में आता है।


iQOO 13 vs Realme GT 7 Pro Specifications


डिस्प्ले
iQOO 13 में 6.82 इंच की 2K AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका 2K 3168×1440 रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
Realme GT 7 Pro में 6.78 इंच की 8T LTPO Eco² OLED प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2780×1264 पिक्सल, 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर
iQOO 13 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ सुपरकंप्‍यूटिंग चिप क्‍यू2 दी गई है। वहीं Realme GT 7 Pro में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट 3nm प्रोसेसर के साथ 1100MHz एड्रेनो 830 GPU दिया गया है।

स्टोरेज
iQOO 13 में 12GBRAM/16GB RAM और 256GB/512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। वहीं Realme GT 7 Pro में 12GB RAM/16GB LPDDR5X RAM और 256GB/512GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
iQOO 13 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। वहीं Realme GT 7 Pro एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड रियलमी यूआई 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

कैमरा सेटअप
iQOO 13 के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/1.85 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Realme GT 7 Pro के रियर में OIS सपोर्ट और f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.65 अपर्चर और 120x हाइब्रिड जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

सिक्योरिटी
सिक्योरिटी के लिए iQOO 13 में 3D अल्ट्रासॉनिक सिंगल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं Realme GT 7 Pro में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है।

बैटरी बैकअप
iQOO 13 में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120 वॉट फास्‍ट चार्जिंग और 100 वॉट WPD/PPS चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Realme GT 7 Pro में 5,800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
iQOO 13 के कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G SA/NSA, जीपीस, एनएफसी, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। वहीं Realme GT 7 Pro के कनेक्टविटी ऑप्शंस में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium IP69-rated design
  • Top-notch performance
  • Great for gaming
  • Excellent battery life (China model)
  • 120W fast charging
  • Smooth software
  • कमियां
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.78 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Flagship performance
  • Great display
  • Excellent battery life
  • Good design
  • IP68/IP69 rating
  • Ultrasonic Fingerprint scanner
  • कमियां
  • No wireless charging
  • Low light performance
डिस्प्ले6.82 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  8. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »