Asus ZenFone Max M2 और ZenFone Max Pro M2 में कौन बेहतर?

भारतीय बाजार में Asus ZenFone Max M2 और Asus ZenFone Max Pro M2 को हाल ही में लॉन्च किया गया है। स्पेसिफिकेशन और कीमत के आधार पर आखिर दोनों स्मार्टफोन एक दूसरे से कितने अलग हैं, आइए जानते हैं।

Asus ZenFone Max M2 और ZenFone Max Pro M2 में कौन बेहतर?

Asus ZenFone Max M2 और ZenFone Max Pro M2 में कौन बेहतर?

ख़ास बातें
  • Asus ZenFone Max M2 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू
  • असूस के दोनों ही स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे
  • Asus ZenFone Max Pro M2 के तीन वेरिएंट हैं
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी असूस ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने दो नए हैंडसेट Asus ZenFone Max M2 और Asus ZenFone Max Pro M2 को लॉन्च किया है। असूस जे़नफोन मैक्स एम2 और असूस जे़नफोन मैक्स प्रो एम2 डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के आधार पर एक दूसरे से अलग हैं। Asus ZenFone Max Pro M2 की पहली सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर 18 दिसंबर को तो वहीं Asus ZenFone Max M2 की पहली सेल 20 दिसंबर को होगी। असूस ब्रांड के ये दोनों स्मार्टफोन मिड-रेंज में आने वाले अन्य कंपनियों के हैंडसेट को टक्कर देंगे। स्पेसिफिकेशन और कीमत के आधार पर आखिर दोनों स्मार्टफोन एक दूसरे से कितने अलग हैं, आइए जानते हैं।
 

Asus ZenFone Max M2 बनाम ZenFone Max Pro M2 की भारत में कीमत

असूस जे़नफोन मैक्स एम2 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। यद दाम 3 जीबी रैम/ 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन का 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 11,999 रुपये में बेचा जाएगा। इस फोन की बिक्री 20 दिसंबर से ब्लू और ब्लैक रंग में Flipkart पर होगी।

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 की कीमत भारत में 12,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम/ 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। फोन का 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में मिलेगा। 16,999 रुपये में 6 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। यह फोन ब्लू और टाइटेनियम रंग में 18 दिंसबर से ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर मिलेगा। लॉन्च ऑफर में बिना ब्याज वाले ईएमआई और मात्र 99 रुपये में फ्लिपकार्ट का कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन प्रोग्राम दिया जाएगा।
 

Asus ZenFone Max M2 बनाम ZenFone Max Pro M2 का डिजाइन

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 को प्रीमियम लुक देने के लिए रिफ्लेक्टिव बैक पैनल का इस्तेमाल किया गया है। इसमें डिस्प्ले नॉच, एलईडी फ्लैश के साथ दो रियर कैमरे, सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर रहेगा। वहीं, दूसरी तरफ Asus ZenFone Max M2 में बड़ा नॉच और बैक पैनल पर मेटल का इस्तेमाल हुआ है।
 

Asus ZenFone Max M2 vs ZenFone Max Pro M2 के स्पेसिफिकेशन

असूस जे़नफोन मैक्स एम2 और असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 दोनों ही स्टॉक एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलते हैं। डुअल-सिम वाले इन स्मार्टफोन में स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन में 6.26 इंच का डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। Asus ZenFone Max M2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर तो वहीं, मैक्स प्रो एम2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। दोनों ही वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं। इसके अलावा ZenFone Max Pro M2 का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भी उतारा गया है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Asus ZenFone Max Pro M2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। रियर कैमरा सेटअप ईआईएस, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। ZenFone Max Pro M2 में फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर, 1.12 माइक्रॉन पिक्सल्स और एलईडी फ्लैश वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर है।

Asus ZenFone Max M2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा सेटअप 4K वीडियो और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 स्मार्टफोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। Asus ZenFone Max M2 की बैटरी 4,000 एमएएच तो वहीं Asus ZenFone Max Pro M2 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। असूस जे़नफोन मैक्स एम2  में ब्लूटूथ वर्जन4.2 तो वहीं असूस जे़नफोन मैक्स प्रो एम2 में ब्लूटूथ वर्जन5.0 मिलेगा। दोनों ही फोन फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हैं।

असूस जे़ेनफोन मैक्स एम2 बनाम असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2

  असूस जे़ेनफोन मैक्स एम2 असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2
रेटिंग्स
संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
डिस्प्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)6.266.26
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल1080x2280 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो19:919:9
प्रोटेक्शन टाइप-गोरिल्ला ग्लास
हार्डवेयर
प्रोसेसर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.95 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडलक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
रैम3 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज32 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेजहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइपमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)20002000
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉटहांहां
कैमरा
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल (f/1.8, 1.12-micron) + 2-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल (f/1.8, 1.25-micron) + 5-मेगापिक्सल
रियर फ्लैशएलईडीएलईडी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)13-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)
फ्रंट फ्लैशएलईडीएलईडी
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
कनेक्टिविटी
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट802.11 बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन
ब्लूटूथहांहां
यूएसबी ओटीजीहां-
माइक्रो यूएसबीहांहां
सिम की संख्या22
एनएफसी-नहीं
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी-हां
सिम 1
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहां
सिम 2
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहां
सेंसर
फेस अनलॉकहांहां
फिंगरप्रिंट सेंसरहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटरहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहांहां
एक्सेलेरोमीटरहांहां
एंबियंट लाइट सेंसरहांहां
जायरोस्कोपहांहां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  2. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  4. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  8. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  9. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  10. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »