Comio X1 Note में है 18:9 डिस्प्ले और दो रियर कैमरे, कीमत 9,999 रुपये

Comio X1 Note स्मार्टफोन भारत में मंगलवार को लॉन्च कर दिया गया। Comio X1 Note के लिए कहा गया है कि हैंडसेट Xiaomi Redmi Note 5 और Honor 9 Lite जैसे फोन...

Comio X1 Note में है 18:9 डिस्प्ले और दो रियर कैमरे, कीमत 9,999 रुपये

Comio X1 Note

ख़ास बातें
  • Comio X1 Note स्मार्टफोन ने भारत में दी दस्तक
  • Redmi Note 5 और Honor 9 Lite को टक्कर देने के लिए है तैयार
  • 1 साल और 100 दिन की वारंटी, एक बार स्क्रीन डैमेज हुई तो मुफ्त रिपेयर
विज्ञापन
Comio X1 Note स्मार्टफोन भारत में मंगलवार को लॉन्च कर दिया गया। Comio X1 Note के लिए कहा गया है कि हैंडसेट  Xiaomi Redmi Note 5 और Honor 9 Lite जैसे फोन का मुकाबला करेगा, जिनमें डुअल रियर कैमरा और फेशियल रिकग्निशन दिया गया है। Comio X1 Note स्मार्टफोन में मिरर फिनिश बैक है, जो दो रंग वेरिएंट - रॉयल ब्लू और सनराइज़ में यूज़र को मिलेगा। कोमियो ने 1 साल और 100 दिन की वारंटी भी ऑफर की है। साथ ही यूज़र को Comio X1 Note में वन टाइम स्क्रीन ब्रेकेज़ वारंटी दी जाएगी। यूज़र 30 दिन में रिप्लेसमेंट की सुविधा ले सकते हैं। एक अपग्रेड ऑफर भी है, जिसमें 40 फीसदी छूट के साथ 12 महीने पुराना कोमियो फोन लिया जाएगा।
 

Comio X1 Note की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर

Comio X1 Note की कीमत 9,999 रुपये है। देशभर के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, रिटेल स्टोर पर से इसे खरीदा जा सकेगा। जियो ग्राहक इस पर 2,200 रुपये का कैशबैक 44 वाउचर के ज़रिए पा सकते हैं। ऑफर पहले रीचार्ज से एक्टिव हो जाएगा, जिसका मूल्य 198 रुपये व 299 रुपये है। वाउचर दूसरे रीचार्ज से रिडीम किए जा सकेंगे।
 
comio
 

Comio X1 Note स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Comio X1 Note एंड्रॉयड 8.0 पर चलता है। फोन में 6 इंच का फुल एचडी+ फुल व्यू डिस्प्ले है। Comio X1 Note में काम करता है क्वाड-कोर प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.45 गीगाहर्ट्ज़ है। साथ देते हैं 3 जीबी रैम। फोन में डुअल कैमरा सेटअप है, जो 13+5 मेगापिक्सल सेंसर है। एलईडी फ्लैश का सपोर्ट भी है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। कैमरे में पोर्ट्रेट, पैनोरमा, सोशल और नाइट मोड प्रीलोड दिए गए हैं।

कोमियो ने फोन में 32 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज दिया है। इसे 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है। हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस सपोर्ट है। साथ ही यूज़र को इसमें मिलेगा फिंगरप्रिंट सेंसर, जिसके 0.15 सेकेंड में डिवाइस अनलॉक करने का दावा किया गया है। स्मार्टफोन में ऑटो कॉल रिकॉर्ड, कॉल बैक रिमाइंडर, डुअल एकाउंट और 22 क्षेत्रीय भाषाओं के लिए फोंट ऐप सपोर्ट है। Comio X1 Note में काम करती है 2900 एमएएच की बैटरी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Comio
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मोबाइल के दाम 7वें आसमान पर! ₹7 हजार महंगा हुआ Vivo T5 Pro स्मार्टफोन, अब मिलेगा इतने का
  2. 9100mAh बैटरी वाला iQOO Neo11 Ultra हुआ लॉन्च, जितना मर्जी इस्तेमाल करो बैटरी नहीं होगी खत्म
  3. बच्चों के लिए आया सेफ ChatGPT! पैरेंट्स के हाथ में होगा कंट्रोल, खतरनाक जवाब देने से बचेगा AI
  4. Fairphone (Gen. 6+) हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO Z11S हुआ 10000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. अब हवा में उड़कर होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने की Zipline से साझेदारी
  8. भारत में बनेंगे Oppo, OnePlus और Realme के फोन, 2027 से शुरू होगा प्रोडक्शन
  9. IND vs PAK Hockey World Cup Live: भारत-पाकिस्तान की हॉकी वर्ल्ड कप में टक्कर आज, यहां देखें मैच फ्री!
  10. बिजली गुल पर पंखा रहेगा चालू, Orient ने लॉन्च किया 10 घंटे बैटरी बैकअप वाला सीलिंग फैन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »