चाइनीज कंपनी Hytera पर Motorola के ट्रेड सीक्रेट्स चुराने का आरोप

जिन सीक्रेट की चोरी का आरोप है, उनमें सेलफोन पर वॉकी-टॉकी जैसी सुविधाओं के लिए मोटोरोला द्वारा डेवलप की गई डिजिटल मोबाइल रेडियो तकनीक से जुड़े रहस्य शामिल हैं।

चाइनीज कंपनी Hytera पर Motorola के ट्रेड सीक्रेट्स चुराने का आरोप

हाइटेरा पर यह आरोप अमेरिका में लगाया गया है। दोषी पाए जाने पर हो सकता है एक्‍शन।

ख़ास बातें
  • मोटोरोला के इंटरनल डेटाबेस तक पहुंचने का आरोप लगाया गया है
  • कहा गया है कि उसके हजारों डॉक्‍युमेंट्स को चुराया गया
  • आरोप साबित होने पर तीन गुना आपराधिक जुर्माना देना पड़ सकता है
विज्ञापन
अमेरिका में चीनी कंपनियों पर तमाम आरोप लगते रहे हैं। अब चीन की एक दूरसंचार कंपनी पर इलिनोइस बेस्‍ड मोटोरोला (Motorola) सॉल्‍यूशंस से टेक्‍नॉलजी चोरी करने का आरोप लगा है। शिकागो फाइलिंग ने हाइटेरा (Hytera) कम्युनिकेशंस पर ट्रेड सीक्रेट को चोरी करने की साजिश का आरोप लगाया है। कहा है कि हाइटेरा ने एक योजना के तहत कई मोटोरोला कर्मचारियों को भर्ती किया। उन पर मोटोरोला के इंटरनल डेटाबेस तक पहुंचने का आरोप लगाया गया है। 

जिन सीक्रेट की चोरी का आरोप है, उनमें सेलफोन पर वॉकी-टॉकी जैसी सुविधाओं के लिए मोटोरोला द्वारा डेवलप की गई डिजिटल मोबाइल रेडियो तकनीक से जुड़े रहस्य शामिल हैं। अभियोग में कहा गया है कि साल 2007 से 2020 तक हाइटेरा ने इसी तरह की विशेषताओं के डेवलपमेंट में तेजी लाने के लिए चोरी किए गए हजारों डॉक्‍युमेंट्स का इस्‍तेमाल किया। 

अभियोग में साल 2008 के एक ई-मेल का जिक्र है। इसमें एक अज्ञात व्यक्ति, दूसरे व्‍यक्ति को लिखता है कि हम जो कुछ कर सकते हैं उसे हथियाने की कोशिश कर रहे हैं। ...क्या आपके मन में कुछ ऐसा है, जिसकी आपको जरूरत है, क्‍योंकि अभी हम यहां हैं? दूसरी तरफ से कोई ‘हाहा' लिखता है। एक अन्‍य ई-मेल में चिंता व्‍यक्‍त करते हुए लिखा गया था कि मोटोरोला को पता चलने के बाद हमारे कुछ झूठ मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। 

हाइटेरा की वेबसाइट का कहना है कि कंपनी के चीन, जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, स्पेन और कनाडा में 10 डेवलपमेंट सेंटर्स हैं। एक न्‍यूज एजेंसी ने इस मामले पर हाइटेरा के कनाडा स्थित ऑफ‍िस से कमेंट मांगा, जिस पर कोई जवाब नहीं मिला। 

इस अभियोग में हाइटेरा और कुछ संदिग्‍धों पर चोरी के ट्रेड सीक्रेट को रखने और कब्जे की कोशिशों का भी आरोप है। यदि मामले में कभी दोषी ठहराया जाता है, तो हाइटेरा को चोरी किए गए ट्रेड सीक्रेट की वैल्‍यू का तीन गुना आपराधिक जुर्माना देना पड़ सकता है और व्यक्तिगत प्रतिवादी जेल जा सकते हैं। हालांकि चीनी फर्मों से जुड़े मामलों में अमेरिकी अधिकारी अक्सर संदिग्धों को कोर्ट में नहीं ला पाते हैं, क्‍योंकि चीन उन्हें सौंपने को तैयार नहीं होता। इससे पहले एक चीनी मूल के अमेरिकी सॉफ्टवेयर डेवलपर ‘हंजुआन जिन' को साल 2012 में मोटोरोला से सीक्रेट चुराने के लिए दोषी ठहराया गया था। नए अभियोग में ‘हंजुआन जिन' का नाम नहीं है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  2. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  3. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  4. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  7. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  8. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  9. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  10. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »