चीन की लेटीवी कंपनी 5 जनवरी को भारत में कर सकती है मोबाइल लॉन्च

चीन की लेटीवी कंपनी 5 जनवरी को भारत में कर सकती है मोबाइल लॉन्च
विज्ञापन
चीन की इंटरनेट कंपनी लेटीवी 5 जनवरी को भारतीय मार्केट में कदम रखेगी। कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है जिसमें स्थानीय मार्केट में स्मार्टफोन लॉन्च करने की ओर इशारा दिया गया है।

2004 में स्थापित लेटीवी कई तरह प्रोडक्ट उपलब्ध कराने वाली कंपनी बन चुकी है। यह लाइव स्ट्रीमिंग, क्लाउड, ई-कॉमर्स और स्मार्ट टीवी के बिजनेस में है। इस साल ही कंपनी ने स्मार्टफोन बेचना भी शुरू किया था। कंपनी ने तीन बड़े सक्रीन वाले हैंडसेट ले 1, ले 1 प्रो और ले मैक्स पेश किए थे।

कंपनी ने हाल ही में अपना प्रीमियम स्मार्टफोन ले 1एस लॉन्च किया था। इस हैंडसेट में मिरर सर्फेस फिंगरप्रिंट रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी मौजूद है।

5 जनवरी को कंपनी इन चार हैंडसेट में से किसी एक को भारत में लॉन्च करेगी। हाल ही में आई रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि लेटीवी अपने सुपरपोन का कस्टमाइज्ड वर्ज़न टेस्ट कर रही है।

इस लॉन्च के साथ लेटीवी भारतीय मार्केट में कदम रखने वाली एक और चीनी कंपनी बन जाएगी। पिछले दो साल में शाओमी, वनप्लस, चीकू, कूलपैड और मेज़ू जैसे कंपनियों ने भारत में बिजनेस की शुरुआत की है।

ले 1एस और ले मैक्स कंपनी के लेटच फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं। कंपनी का दावा है कि यह मात्र 0.15 सेकेंड में फिंगरप्रिंट की पहचान कर लेता है। ले 1एस में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) का डिस्पले है। मेटल बॉडी वाले इस स्मार्टफोन की कीमत 1,099 चीनी युआन (करीब 11,500 रुपये) से शुरू होती है।

ले मैक्स भी मेटल बॉडी वाला स्मार्टफोन है जिसमें 6.33 इंच का 2के डिस्प्ले है। इसमें क्वालकॉम का शियालॉन्ग 810 चिपसेट मौजूद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  2. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  3. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  4. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  5. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  6. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  7. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  8. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  9. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  10. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »