• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • अल्काटेल ए3 एक्सएल में है 6 इंच का डिस्प्ले, जानें इसके सारे स्पेसिफिकेशन

अल्काटेल ए3 एक्सएल में है 6 इंच का डिस्प्ले, जानें इसके सारे स्पेसिफिकेशन

अल्काटेल ए3 एक्सएल में है 6 इंच का डिस्प्ले, जानें इसके सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • इसमें 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
  • पावर देने के लिए मौज़ूद है 3000 एमएएच की बैटरी
  • इसकी कीमत 200 डॉलर (करीब 13,600 रुपये) के आसपास रहने की उम्मीद है
विज्ञापन
कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2017 में अल्काटेल ने एक बड़े स्क्रीन वाला बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया। अल्काटेल ए3 एक्सएल में 6 इंच का डिस्प्ले है और यह कंपनी की नई ए सीरीज़ का पहला फोन भी है। इसकी कीमत 200 डॉलर (करीब 13,600 रुपये) के आसपास रहने की उम्मीद है। उपलब्धता मार्केट पर निर्भर करेगी। इसे एशिया पेसिफिक, मध्य पूर्व एशिया, अफ्रीका और लेटिन अमेरिका में 2017 की पहली तिमाही में उपलब्ध कराया जाएगा। यूरोप में अल्काटेल ए3 एक्सएल को दूसरी तिमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

डिस्प्ले के अलावा अल्काटेल ए3 एक्सएल की दूसरी खासियत यह है कि फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। डिवाइस की बॉडी प्लास्टिक की है। फिंगरप्रिंट सेंसर बैकपैनल पर 8 मेगापिक्सल के सेंसर के नीचे मौज़ूद है। पावर और वॉल्यूम बटन दायीं तरफ दिए गए हैं।

अल्काटेल ए3 एक्सएल में 6 इंच का एचडी (720x1080 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी8735बी प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। यह 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा।

अल्काटेल ए3 एक्सएल में 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। दोनों ही कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद हैं। फोन को पावर देने के लिए मौज़ूद है 3000 एमएएच की बैटरी। इसका डाइमेंशन 165x82.5x7.9 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस शामिल हैं।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी8735बी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »